Bhojpuri actress Akshara: कार में ये कैसी हरकत करते नजर आईं देसी हसीना अक्षरा, वायरल हुआ वीडियो

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह लगातार लाइमलाइट में बनीं रहती हैं। आज के समय में वह भोजपुरी की नंबर वन अदाकारा बन चुकीं हैं।

Update: 2023-07-30 09:26 GMT
Bhojpuri Actress Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह लगातार लाइमलाइट में बनीं रहती हैं। आज के समय में वह भोजपुरी की नंबर वन अदाकारा बन चुकीं हैं। अक्षरा सिंह आज ऐसे मुकाम पर हैं कि हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। फिलहाल बता दें कि आज फिर अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसकी चलते उनकी चर्चा होने लगी है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में डिटेल में बताते हैं।

कार में ऐसी हरकत करते नजर आईं अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी अधिक एक्टिव रहती हैं। वह दूसरे सेलेब्स की तरह ही सोशल मीडिया पर अपनी जमकर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। आज उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी क्यूटनेस देख आप फिदा हो जायेंगे। अक्षरा सिंह वीडियो में कार में बैठे नजर आ रहीं हैं और पंजाबी गाने पर अपना कमाल का एक्सप्रेशन दिखा रहीं हैं।

वीडियो पर आ चुके हैं हजारों व्यूज

अक्षरा सिंह का एक हर पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाता है। उनका यह वीडियो भी धड़ल्ले से वायरल हो चुका है और फैंस के खूब रिएक्शन आ रहें हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "ओ बहुत क्यूट और ये मासूमियत।" दूसरे फैन ने कहा, "मेरी क्यूट शेरनी।" तीसरे ने कहा, "आप बहुत खूबसूरत हो।"

अक्षरा सिंह का बुलेट वीडियो खूब हुआ था वायरल

बताते चलें कि अक्षरा सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बुलेट चलते नजर आ रहीं थीं। अक्षरा सिंह एक ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, उसमें अक्षरा का अंदाज डॉन की तरह लग रहा था।

अक्षरा सिंह अपकमिंग फिल्म

अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी फिल्म "अक्षरा" की शूटिंग कर रहीं हैं, जिसे बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। फिल्म "अक्षरा" के अलावा अभिनेत्री के पास "जानू आई लव यू" और "ज्योति" जैसी फिल्में भी हैं। इसी के साथ अक्षरा सिंह बैक टू बैक अपने म्यूजिक वीडियो भी रिलीज करती रहती हैं।

Tags:    

Similar News