×

Bhojpuri Actress Raksha: एक्टिंग के साथ ही इस काम में भी माहिर हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा, यहां जानें

Bhojpuri Actress Raksha Gupta: भोजपुरी पर्दे पर अपने डांस से बवाल मचाने वाली अभिनेत्री रक्षा गुप्ता एक बेहतरीन सिंगर हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 29 July 2023 6:48 AM GMT
Bhojpuri Actress Raksha: एक्टिंग के साथ ही इस काम में भी माहिर हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा, यहां जानें
X
Bhojpuri Actress Raksha Gupta (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Raksha Gupta: भोजपुरी में कई ऐसी अदाकाराएं हैं जो सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि डांस में भी नंबर वन हैं। वैसे देखा जाय तो भोजपुरी की लगभग सभी एक्ट्रेसेज को एक्टिंग के साथ डांस तो आता ही है, लेकिन बहुत कम ऐसी हसीना हैं, जो एक्टिंग और डांस के साथ ही अच्छा गाना भी गा लेती हैं। हालांकि इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता का नाम शामिल हैं, जो एक बेहतरीन सिंगर हैं।

बेहतरीन सिंगर हैं रक्षा गुप्ता

भोजपुरी पर्दे पर अपने डांस से बवाल मचाने वाली अभिनेत्री रक्षा गुप्ता एक बेहतरीन सिंगर हैं, हालांकि अब तक उन्होंने किसी गाने में अपनी आवाज नहीं दी है, लेकिन एक वीडियो में उन्होंने अपनी मखमली आवाज जरूर अपने चाहने वालों को सुना दी है। जी हां!! रक्षा गुप्ता ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेहद ही सुरीली आवाज सुनने को मिल रही है।

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

रक्षा गुप्ता द्वारा शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो उसमें वह "दिल को करार आया" गाने की एक लाइन अपनी सुरीली आवाज में गाते सुनाई दे रहीं हैं। रक्षा गुप्ता की आवाज सुन फैंस तो क्या कुछ भोजपुरी सेलेब्स भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाएं। भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार ने भी कमेंट कर रक्षा की आवाज की तारीफ की है। वहीं फैंस भी जमकर रक्षा गुप्ता की आवाज की तारीफ कर रहें हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव

रक्षा गुप्ता भोजपुरी पर्दे के साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फिल्मों और गाने से जुड़े अपडेट साझा करने के साथ ही अपनी कुछ खूबसूरत और सादगी भरी तस्वीरें शेयर करती हैं, साथ ही साथ कुछ मजेदार वीडियो भी शेयर कर फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं।

रक्षा गुप्ता वर्क फ्रंट

अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के पास इस समय कई फिल्में हैं। फिलहाल इन दिनों वह अपनी फिल्म "चाची नंबर वन" को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें यश कुमार लीड रोल में हैं। इसके अलावा यश कुमार के साथ ही वही फिल्म "कुरुक्षेत्र" में भी दिखाई देंगी। इसी के साथ अरविंद अकेला कल्लू के साथ उनकी फिल्म "संकट मोचन हनुमान" भी जल्द रिलीज होगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story