×

Bhojpuri Heroin: क्या भोजपुरी हसीना Akshara Singh को टक्कर देने आ रहीं Raksha Gupta, हुआ खुलासा

Raksha Gupta Video: भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भोजपुरी के एक नए सिंगर को इंट्रोड्यूस करते नजर आ रहें हैं। वह सिंगर कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी की खूबसूरत बाला रक्षा गुप्ता हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 July 2023 6:56 AM GMT
Bhojpuri Heroin: क्या भोजपुरी हसीना Akshara Singh को टक्कर देने आ रहीं Raksha Gupta, हुआ खुलासा
X
Raksha Gupta Video (Photo- Social Media)
Raksha Gupta Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की एक खास बात यह है कि इसमें ऐसे एक्टर्स और कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज भी हैं, जो एक्टिंग में तो एक नंबर हैं ही, साथ ही सिंगिंग में भी माहिर हैं। जी हां!! भोजपुरी के ज्यादातर एक्टर्स अपने गाने खुद ही गाते हैं और वहीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। अक्षरा सिंह की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं, साथ ही उनकी आवाज पर भी बहुत से लोग अपना दिल हार बैठे हैं, लेकिन लगता है कि अब भोजपुरी की एक और अदाकारा रक्षा गुप्ता भी सिंगिंग में अपना हाथ आजमाने को तैयार हैं, ये बात हम अपने मन से खुद नहीं कह रहें हैं बल्कि सामने आया वीडियो खुद बयां कर रहा है।

रक्षा गुप्ता अब बनेंगी सिंगर

भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भोजपुरी के एक नए सिंगर को इंट्रोड्यूस करते नजर आ रहें हैं। वह सिंगर कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी की खूबसूरत बाला रक्षा गुप्ता हैं। अब आप सोच रहें होंगे कि क्या रक्षा गुप्ता सचमुच सिंगिंग में अपना हाथ आजमाने जा रहीं हैं तो आइए आपको पूरी सच्चाई बताते हैं।

यश कुमार ने शेयर किया है फनी वीडियो

यश कुमार अपने द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भले ही रक्षा गुप्ता को बतौर सिंगर इंट्रोड्यूस किया हो, लेकिन आपको बता दें कि ये एक फनी वीडियो है, जी हां!! रियल में ऐसा कुछ भी नहीं है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यश कुमार ने कैप्शन में लिखा है, "नए सिंगर रक्षा गुप्ता को इंट्रोड्यूस कर रहा हूं। वाह क्या गाई हो बेटा।" अब हम आपको इस मजेदार वीडियो के बारे में और क्या बताएं आप खुद ही देख लीजिए, क्योंकि इसके बाद तो आप ठहाके लगाकर हंसने वाले हैं।
View this post on Instagram

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

यश कुमार संग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं रक्षा गुप्ता

भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा रक्षा गुप्ता तेजी से सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं। वैसे तो अबतक वह खेसारी और अरविंद अकेला कल्लू जैसे भोजपुरी सुपरस्टार संग काम कर चुकीं हैं और अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म में भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार संग स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगी। इस फिल्म का "कुरुक्षेत्र" है। रक्षा गुप्ता फिल्म के सेट से लगातार तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहीं हैं। वहीं बताते चलें कि रक्षा गुप्ता के पास इस समय कई प्रोजेक्ट हैं, उन्होंने हाल ही एक वीडियो सॉन्ग शूट किया है, वहीं इससे पहले वह अरविंद अकेला कल्लू के साथ फिल्म "संकट मोचन हनुमान" की शूटिंग कर रहीं थीं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story