Kajal Raghwani Biography: ऐसे बनी काजल भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस, पसंदीदा एक्टर के साथ काम करने का मिला मौका

Kajal Raghwani Biography: काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। आज हम काजल की पर्सनल लाइफ से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ तक हर पहलू पर नज़र डालेंगे।

Update: 2023-01-21 12:32 GMT

Kajal Raghwani (Image Credit-Social Media)

Kajal Raghwani Biography: काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वो भोजपुरी फिल्मों में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसस में से एक हैं। बहुत कम उम्र में, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। आज हम काजल की पर्सनल लाइफ से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ तक हर पहलू पर नज़र डालेंगे। आइये जानते हैं काजल राघवानी को और करीब से।

काजल राघवानी बायोग्राफी

काजल राघवानी का प्रारंभिक जीवन

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई 1990 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। वो शुरुआत से ही अपने परिवार के बेहद करीब रहीं हैं। काजलएक मिडिल क्लास फॅमिली से आईं हैं। उनके परिवार में माता-पिता और 2 भाई-बहन हैं। उसके पिता का नाम हमे ज्ञात नहीं हुआ है और उनकी माँ का नाम शारदा राघवानी है। उनकी बहन का नाम धर्मिष्ठा मिस्त्री और भाई विमल राघवानी है।

Kajal Raghwani (Image Credit-Social Media) 

काजल राघवानी की शिक्षा

काजल ने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख किया।

Kajal Raghwani (Image Credit-Social Media) 

शारीरिक संरचना

काजल राघवानी की उम्र 32 साल है

जन्म स्थान- तेघरा गांव, बिहार

निवास- पुणे महाराष्ट्र, भारत

हाइट- 5 फीट 6 इंच

वजन -65 किलो 

शरीर का माप- 33-28-36 इंच

त्वचा का रंग- गेहुँआ

बालों का रंग- काला

आंखों का रंग- काला

डेब्यू फिल्म - सुगना (2011) भोजपुरी

Kajal Raghwani (Image Credit-Social Media) 

काजल राघवानी का फ़िल्मी करियर

उन्होंने 2013 में भोजपुरी फिल्म रिहाई सह-अभिनीत आदित्य ओझा के साथ अभिनय की शुरुआत की। उनकी प्रमुख भोजपुरी फिल्में हैं, प्रतिज्ञा 2, हुकुमत, पटना से पाकिस्तान, मुकद्दर, मेहंदी लगा के रखना, और मैं सेहरा बांध के आउंगा। 2011 की भोजपुरी फिल्म सुगना से, उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की।

Kajal Raghwani (Image Credit-Social Media) 

काजल राघवानी का बचपन काफी संघर्षों में बीता है। लेकिन एक बार जब उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। काजल इंटरनेट पर भी छाई रहती हैं। उनके हॉट भोजपुरी डांस वीडियो गाने यूट्यूब पर खूब देखे। पवन सिंह के साथ उनके भोजपुरिया राजा वीडियो सॉन्ग को चार करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। उन्हें 2016 में दुबई में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार (IBFA) में भोजपुरी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पीपुल्स च्वाइस अवार्ड भी मिला था। काजल अपनी एक फिल्म के लिए 5 लाख से 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं। भोजपुरी फिल्मों में उनके पसंदीदा अभिनेता खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी लाल यादव और काजल की जोड़ी हमेशा से ही सुपरहिट रही है। उन्होंने अब तक ज्यादातर फिल्में खेसारी लाल के साथ ही की हैं।

Tags:    

Similar News