Bhojpuri New Songs 2024: पवन सिंह का नया गाना काट रहा गदर, भोजपुरी हसीना संग खूब किया रोमांस

Bhojpuri New Song 2024 भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार का एक नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम है "सड़िया बुलूकिया"।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-06-27 09:32 GMT

Bhojpuri 2024 Song (Photo- Social Media)

Bhojpuri New Songs 2024: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार की दीवानगी उनके फैंस के बीच बढ़ती ही जा रही है। पवन सिंह अपने फैंस के लिए एक से एक धमाकेदार गाने लेकर आते हैं, पवन सिंह का क्रेज फैंस के बीच इस कदर है कि उनके गाने महीनों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं, सिर्फ नए गाने ही नहीं, बल्कि पुराने गानों की भी खूब चर्चा होती है। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार का एक नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम है "सड़िया बुलूकिया"। पवन सिंह का ये गाना अभी हाल ही में रिलीज हुआ है, लेकिन जबरदस्त धमाल मचा रहा है।

पवन सिंह का नया गाना काट रहा बवाल (Pawan Singh Latest Song)

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में सालों से राज कर रहें हैं, और आज के समय में पवन सिंह लाखों लोगों के फेवरेट अभिनेता बन चुके हैं। पवन सिंह के गाने सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब धमाल मचाते हैं। वहीं बात करें उनके गाने "सड़िया बुलूकिया" की तो यह यूट्यूब के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छा चुका है।


भोजपुरी की इस हसीना संग कर रहें रोमांस (Pawan Singh and Queen Shalini Romance)

पवन सिंह अपने नए गाने "सड़िया बुलूकिया" में भोजपुरी की हॉट अदाकारा क्वीन शालिनी संग रोमांस करते नजर आ रहें हैं। पवन सिंह और क्वीन शालिनी की हॉट केमिस्ट्री देखते बन रही है, दोनों गाने में जबरदस्त ठुमके भी लगा रहें हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह और क्वीन शालिनी एक साथ गाने में नजर आ रहें हैं, दोनों इससे पहले भी एक साथ कई गाने कर चुके हैं। गाने में पवन सिंह और क्वीन शालिनी की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

Full View

पवन सिंह ने खुद गाया है गाना (Pawan Singh 2024 Songs)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाना "सड़िया बुलूकिया" को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है, पवन सिंह के साथ ही शिवानी सिंह ने भी गाने को अपनी आवाज दी है। लिरिक्स निक्की निहाल ने लिखें हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है।

Tags:    

Similar News