Bhojpuri Film: भोजपुरी पावर स्टार ने शुरू की फिल्म "सूर्यवंशम" की शूटिंग, पहली झलक ने उड़ा दिया गर्दा

Pawan Singh Bhojpuri Film: भोजपुरी पॉवर स्टार का क्रेज उनके फैंस के बीच बहुत अधिक है। पवन सिंह का नाम सुनते ही उनके फैंस के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। समय के साथ ही पावर स्टार पवन सिंह को लेकर उनके फैंस के बीच दीवानगी बढ़ती ही जा रही है।

Update: 2023-06-28 10:55 GMT
Pawan Singh Bhojpuri Film (Photo- Social Media)
Pawan Singh Bhojpuri Film: भोजपुरी पॉवर स्टार का क्रेज उनके फैंस के बीच बहुत अधिक है। पवन सिंह का नाम सुनते ही उनके फैंस के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। समय के साथ ही पावर स्टार पवन सिंह को लेकर उनके फैंस के बीच दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले पवन सिंह आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहलाते हैं, जितना प्यार उन्हें उनके फैंस से मिलता है, उससे ही उनके फैंस की दीवानगी पता चलती है।

पवन सिंह की नई फिल्म का ऐलान

पवन सिंह के पास आज के समय में फिल्मों की कमी नहीं है। अभिनेता एक के बाद एक कभी अपने वीडियो सॉन्ग तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। उन्होंने हाल फिलहाल में ही अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसका नाम "सूर्यवंशम" है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

पवन सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपने नए प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं। उन्होंने "सूर्यवंशम" फिल्म का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे फिल्म की स्टार कास्ट के साथ क्लैपबोर्ड पकड़े हुए पोज देते दिखाई दे रहें हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "शुभारंभ! नई फिल्म "सूर्यवंशम की शूटिंग लखनऊ में प्रारंभ। आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद बना रहे।"

इस एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे पवन सिंह

अभिनेता पवन सिंह ने जैसे ही अपनी नई फिल्म "सूर्यवंशम" का ऐलान किया, सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाईयां देने लग गए। बताते चलें कि पवन सिंह इस फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह संग दिखाई देंगे, दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर देखने लायक होगी। पवन सिंह और आस्था सिंह "सूर्यवंशम" में एकसाथ स्क्रीन शेयर करते तो दिखाई ही देंगे, साथ ही दोनों का बहुत जल्द एक वीडियो सॉन्ग "राजा जी" रिलीज होने जा रहा है।

मेकअप रूम से शेयर किया वीडियो

पवन सिंह ने "सूर्यवंशम" फिल्म के ऐलान के बाद ही सोशल मीडिया पर मेकअप रूम से अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वह "सूर्यवंशम" के किरदार के लिए खुद को कैसे तैयार करते हैं। वीडियो देखने के लिए यहां
क्लिक करें

Tags:    

Similar News