Bhojpuri Song: भोजपुरी के रैप सांग पर लोगों ने बरसाया अपना प्यार, करोड़ों में मिले व्यूज, बनाया नया रिकॉर्ड

Bhojpuri Song: भोजपुरी रैप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे पहले ही करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं वहीँ अब ये एक बार फिर लोगों को एंटरटेन कर रहा है।

Update: 2023-01-07 08:39 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने आज लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भोजपुरी गाने लोगों को अपने क्षेत्र से जुड़े होने का एहसास दिलाते हैं वहीँ कलाकारों की भी ये कोशिश रहती है कि वो अपने फैंस को हर दिन कुछ नया और अलग तरह का गाना दें। वहीँ आजकल हिंदी गाने का भोजपुरी वर्ज़न का ट्रेंड भी चल गया है। जो लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। वहीँ एक ऐसा गाना इस समय सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसे पहले ही करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं वहीँ अब ये एक बार फिर लोगों को एंटरटेन कर रहा है। आइये आप भी देखिये और सुनिए इस बेहतरीन गाने को।

भोजपुरी रैप सॉन्ग

सोशल मीडिया पर इस समय एक भोजपुरी गाना खूब धूम मचा रहा है जिसके बोल हैं, 'बजरिया में राजा' (Bajariya mein Raja)। भोजपुरी फैंस को जहाँ हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन पसंद आ रहा है वहीँ रैप सॉन्ग भी उनकी पहली पसंद बनते जा रहे हैं। 'बजरिया में राजा' को सिंगर अंकित अग्रवाल ने गाया है, जिसे लोग काफी पसंद करते नज़र आ रहे हैं और इस वीडियो को बार बार देख और सुन रहे हैं। अंकित अग्रवाल ने इसके पहले और भी कई गाने गए हैं जो लोगों को खूब पसंद आये थे, जैसे 'पिटा जईबा ए राजा', 'बनारस घुमा दा', 'धरा न कलाइया।' इन सभी गानों पर लोगों ने अपना खूब प्यार बरसाया था।

इस भोजपुरी रैप को अंकित के ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। जिसे भोजपुरी अभिनेत्री आरोही सिंह पर फिल्माया गया है। साथ ही गाने की स्टोरी की काफी दिलचस्प है। इस रोमांटिक वीडियो को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। आप भी देखिये इस म्यूजिक वीडियो को। गाने को फिलहाल 43 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं अभी भी लोग इसे जमकर देख रहे हैं साथ ही कमेंट बॉक्स में कमैंट्स करते भी नज़र आ रहे हैं।

Full View

गाना 'बजरिया में राजा' एक साल पहले रिलीज़ हुआ था लेकिन आज भी इसका क्रेज ख़त्म नहीं हुआ है। गाने को अंकित अग्रवाल के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ दी है। साथ ही इसे अंकित और आरोही सिंह पर फिल्माया गया है। गाने के संगीतकार एडीआर आनन्द हैं वहीँ गीतकार शिवम यादव हैं। गाने को कोरियोग्राफर किया है लकी विश्वकर्मा ने।

Tags:    

Similar News