Bhojpuri Richest Actor: भोजपुरी का सबसे अमीर एक्टर कौन है जानिए नेटवर्थ

Richest Bhojpuri Actor Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर कौन हैं, मनोज तिवारी से लेकर पवन सिंह तक जानिए सबके नेटवर्थ;

Update:2025-03-07 08:07 IST

Bhojpuri Richest Actor (Image Credit- Social Media)

Richest Bhojpuri Actor: भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार हैं। जिन्होंने ना केवल भोजपुरी सिनेमा में ही अपितु उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यदि हम भोजपुरी सिनेमा के सबसे फेमस स्टार्स की बात करें तो इस लिस्ट में रवि किशन, मनोज तिवारी, खेरारी लाला यादव और पवन सिंह का नाम शामिल हैं। रवि किशन ने तो भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड,टॉलीवुड या तक की हॉलीवुड में भी काम किया है। इसके अलावा रवि किशन और मनोज तिवारी राजनीति जगत में भी अपनी एक पहचान बना चुके हैं। ये ना केवल बतौर एक्टर ही अपितु ये बतौर सिंगर भी मशहूर हैं। चलिए जानते हैं आज हम भोजपुरी के सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में वो कौन-से एक्टर हैं जिनके पास है सबसे ज्यादा संपत्ति 

भोजपुरी के सबसे अमीर एक्टर कौन हैं (Bhojpuri Richest Actors Name)-

मनोज तिवारी नेटवर्थ (Manoj Tiwari Net Worth)-


1 फरवरी 1971 में बिहार में जन्मे मनोज तिवारी जिनके पिता का नाम चंद्र देव तिवारी है। तो वहीं माता का नाम ललिता देवी है। मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरूआत 2004 में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला से की थी। इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा से जुड़े दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। मनोज तिवारी ने अपने करियर में 40 से भी अधिक फिल्में की है। इसके अलावा मनोज तिवारी ने कई सारे भोजपुरी गाने भी गाएं हैं। जिसमें इनका गाना रिंकिया के पापा सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने वाले गानों में से एक था। इस गाने ने ना केवल भोजपुरी में ही अपितु देश-दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। मनोज तिवारी ने 2009 में भाजपा ज्वाइन कर लिया। राजनीति में आने के बाद मनोज तिवारी ने फिल्मी दुनिया को धीरे-धीरे अलविदा कह दिया। और अब वो अपना ज्यादा समय राजनीति को ही देते हैं। मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध और अमीर एक्टर मे से एक हैं। यदि हम मनोज तिवारी की कुल संपत्ति की बात करें तो मनोज तिवारी के पास कुल 33 करोड़ रूपए है। 

रवि किशन नेटवर्थ (Ravi Kishan Net Worth)-


रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के वो एक्टर हैं। जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को एक अलग मुकाम पर पहुँचाने का काम किया है। रवि किशन ने अपने एक्टिंग के दम पर भोजपुरी में ही नहीं अपितु बॉलीवुड और हॉलीवुड तक में काम किया है। रवि किशन का जन्म भले ही मुंबई में हुआ हो लेकिन वो उत्तर प्रदेश के जौनपुर से संबंध रखते हैं। रवि किशन ने अपने करियर की शुरूआत 1992 में बॉलीवुड फिल्म पीतांबर से की थी। तो वहीं उसके बाद रवि किशन ने टॉलीवुड, कॉलीवुड और अन्य फिल्म इंड्रस्टी में काम किया है। लेकिन रवि किशन को असली पहचान 2002 में रिलीज हुई उनकी भोजपुरी फिल्म सैयां हमार से मिली थी। ये फिल्म होली पर रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। रवि किशन अब ना केवल भोजपुरी सिनेमा के ही बॉलीवुड के जाने-माने एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों की जगह राजनीति में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर में से एक है। यदि हम रवि किशन के नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ 38 करोड़ रूपए के करीब है। 

पवन सिंह नेटवर्थ (Pawan Singh Net Worth)-


भोजपुरी सिनेमा में पॉवर स्टार के नाम से प्रसिद्ध एक्टर पवन सिंह इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। रवि किशन और मनोज तिवारी के बाद पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 में बिहार में हुआ है। पवन सिंह ने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरूआत भोजपुरी म्यूजिक एलबम ओढ़निया वाली से 1997 में की थी। उसके बाद पवन सिंह ने 2007 में रंगली चुनरिया तोहरे नाम से भोजपुरी फिल्मों में एंट्री की फिर पवन सिंह ने कभी पीछे मुड़कर देखा ही नहीं, उन्होंने भोजपुरी में फिल्मों के अलावा कई सारे सुपरहिट गानें भी दिए हैं। इसके साथ ही पवन सिंह ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 में आई ना गाना गाया है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह ने भी राजनीति में एंट्री ली थी लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। लेकिन इन सबके बाद भी पवन सिंह की पॉपुलर्टी कम नहीं हुई है। पवन सिंह का नाम भोजपुरी के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में आता है। यदि पवन सिंह के नेटवर्थ की बात करें तो पवन सिंह की कुल संपत्ति 41 करोड़ रूपए के करीब है। 

खेसारी लाल यादव नेटवर्थ (Khesari Lal Yadav Net Worth)-


भोजपुरी सिनेमा के यदि पॉपुलर स्टार की बात करें तो खेसारी लाल यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरूआत 2011 में ससुरा चले ससुराल से की थी। इसके अलावा खेसारी लाल यादव का पहला गाना माल भेटाई मेला में था। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने कई सारी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। यही नहीं खेसारी लाल यादव भारत के सबसे मशहूर रियलटी शो बिग बॉस 13 का भी हिस्सा बने थे। 2016 में भोजपुरी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध और अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। यदि हम खेसारी लाल यादव के नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल संपत्ति 14 करोड़ रूपए के करीब है। एक फिल्म में काम करने के लिए वह लगभग 50-60 लाख रूपए लेते हैं। जबकि वह स्टेज शो करने के लिए 10-15 लाख रूपए की फीस लेते हैं। खेसारी लाल यादव के गाने हमेशा से यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। 

दिनेश लाल यादव निरहुआ नेटवर्थ (Dinesh Lal Yadav Nirahua Net Worth)-


भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर और बीजेपी नेता निरहुआ जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत निरहुआ रिक्शावाला से किया था। निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध एक्टर में से एक हैं। लेकिन निरहुआ की नेटवर्थ 6 करोड़ रूपए के करीब है। रिपोर्ट्स कि मानें तो निरहुआ सबसे कम फीस लेने वाले भोजपुरी सिनेमा के एक्टर में से एक हैं। निरहुआ एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रूपए तक चार्ज करते हैं। यही वजह है कि निरहुआ की संपत्ति बाकि एक्टर की तुलना में कम है। 

Tags:    

Similar News