Bhojpuri New Song: प्रवेश लाल यादव के भोजपुरी गाना 'चीज कईले बाड़ू पवित्र' हुआ रिलीज, काजल मचा रही धमाल, देखें वीडिया

भोजपुरी इंड्रस्टी (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) एक बार फिर भोजपुरी दर्शकों को रिझा रहे हैं।

Published By :  Shweta
Update: 2021-06-03 06:41 GMT

प्रवेश लाल यादव और काजल फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया

Bhojpuri New Song: भोजपुरी इंड्रस्टी  (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) एक बार फिर भोजपुरी दर्शकों को रिझा रहे हैं। प्रवेश लाल यादव की फिल्म 'बंसी बिरजू' (Bansi Birju) का वीडियो गाना 'चीज कईले बाड़ू पवित्र' (Chij Kaile Badu Pavitar) में भोजपुरी के हॉट गर्ल काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस सुपरहिट गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्टर आदित्य ओझा (Aditya Ojha) भी हैं।

भोजपुरी फिल्म 'बंसी बिरजू' (Bansi Birju) का यह सुपरहिट वीडियो गाना 'चीज कईले बाड़ू पवित्र' (Chij Kaile Badu Pavitar) को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। यह गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना 2 जून को रिलीज किया गया है। और अब तक इस गाने को 92 हजार व्यूज मिल चुका है।

भोजपुरी फिल्म 'बंसी बिरजू' (Bansi Birju) वीडियो सॉन्ग 'चीज कईले बाड़ू पवित्र' (Chij Kaile Badu Pavitar) को गाया है मोहन राठौड़ (Mohan Rathore) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने। और इस फिल्म के निर्माता है रत्नाकर कुमार, लेखक संतोष मिश्रा, निर्देशक अजय एस झा हैं।

Full View

इस वीडिय सॉन्ग में काजल राघवानी बहुत प्यारी लग रही है इस गाने में काजल वेस्टर्न ड्रेस पहनी हैं। और जब कालज जा रही होती है तो प्रवेश लाल यादव और आदित्य ओझा उन्हें रास्त में छेड़ रहे हैं। इस पर यह गाना फिल्माया गया है। यह रोमांटिक गाना मस्ती से भरपूर है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी प्रेमी इस फिल्म के रिलीज होना का भी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'बंसी बिरजू' (Bansi Birju) मस्ती, एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरा हुआ है। इस फिल्म में प्रवेश लाला, आदित्य ओझा और काजल राघवानी की केमिस्ट्री देखने को मिलेगा। यह सुपरहिट वीडिय सॉन्ग भोजपुरी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के भोजपुरी के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News