Bhooth Bangla Day 7 Collection: 100 करोड़ी फिल्म बनीं भूत बंगला, 7वें दिन भी कमाई की रफ्तार बरकरार

Bhooth Bangla Day 7 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने अपनी रिलीज के सातवें दिन कितना कलेक्शन किया, आइए जानते हैं।

Update:2026-04-23 17:25 IST

Bhooth Bangla Day 7 Collections (Photo- Social Media)

Bhooth Bangla Day 7 Collections: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनीं फिल्म भूत बंगला को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, जी हां! अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की इस फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं अब ये फिल्म कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। चलिए जानते हैं कि भूत बंगला का सातवें दिन का कलेक्शन कितना रहा।

भूत बंगला डे 7 कलेक्शन

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है, बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन 17.90 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था, इसके बाद फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन 21.75 करोड़ रुपए रहा, वहीं तीसरे दिन भूत बंगला न कमाल ही कर दिया था, क्योंकि तीसरे दिन इस फिल्म ने 25.60 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस किया, वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने महज 9.10 करोड़ का कारोबार किया, पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 9.30 करोड़ रुपए रहा, छठे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.80 करोड़ का बिजनेस किया, इस तरह 6 दिनों में भूत बंगला का टोटल कलेक्शन 89.45 करोड़ रुपए रहा।


वहीं अब 7वें दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूत बंगला का 7वें दिन का कलेक्शन 6वें दिन से अधिक होने वाला है, क्योंकि अभी ही इस फिल्म ने 6 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है, ऐसे में जहां तक है भूत बंगला का 7वें दिन का कलेक्शन 7-8 करोड़ का बीच होने वाला है, और इस तरह ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 137.34 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस कर लिया है।

भूत बंगला के बारे में

भूत बंगला फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, जीशू सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, मिथिला पालकर और असरानी जैसी बेहतरीन कलाकार हैं, प्रियदर्शन ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, एकता कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।

Tags:    

Similar News