Rishita Kothari के बॉयफ्रेंड कौन? जिन्हें पार्थ समथान से हुई जलन, अब दिया बयान, हुए ट्रोल

Rishita Kothari Boyfriend Mridul Meena: सीरियल सेहर होने को है के सेट पर बड़ा हंगामा हो गया है, वहीं अब इस मैटर में ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड का भी बयान सामने आ गया है, आइए जानते हैं ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड मृदुल मीना कौन हैं, और उन्होंने क्या बयान दिया|

Update:2026-04-23 15:35 IST

Rishita Kothari Boyfriend Mridul Meena (Photo- Social Media)

Rishita Kothari Boyfriend Mridul Meena: कलर्स चैनल पर आ रहा सीरियल "सेहर होने को है" चर्चाओं में आ गया है, क्योंकि इस सीरियल के सेट पर लीड कलाकारों पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच गंदी बहस हो गई। मामला इतना आगे बढ़ गया कि शूटिंग भी रोकनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच नेगेटिव PR की वजह से लड़ाई हुई, बताया जा रहा है कि ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड मृदुल मीना ने पार्थ समथान के खिलाफ नेगेटिव PR कराया, जिस वजह से सेट पर ये सब हंगामा हुआ, आइए जानते हैं विस्तार से।

कौन हैं ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड पार्थ समथान

ऋषिता कोठारी और पार्थ समथान चर्चाओं में आ गए हैं, इनके साथ ही ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड मृदुल मीना का नाम भी लाइमलाइट में है, क्योंकि बताया जा रहा है कि कि मृदुल मीना ही हैं, जिन्होंने जलन के चक्कर में पार्थ समथान के खिलाफ नेगेटिव PR कराया, पूरे सोशल मीडिया पर यही खबर वायरल हो रही है, चलिए बताते हैं कि आखिर ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड मृदुल मीना हैं कौन।


मृदुल मीना भी एक एक्टर होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं, वे और ऋषिता कोठारी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। बता दें कि मृदुल मीना सोशल मीडिया पर बेहद मशहूर हैं, वे एकता कपूर के शो 'क्लास ऑफ 2020' में भी नजर आए थे, जिसे विकास गुप्ता ने प्रोड्यूस किया था। वहीं अब वे पार्थ समथान संग विवाद में फंस गए हैं, जिस वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

मृदुल मीना ने शेयर किया पोस्ट

ऋषिता कोठारी ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, वहीं अब उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीना ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो गया है। मृदुल मीना ने अपने पोस्ट में लिखा कि बिना किसी प्रूफ के उनके खिलाफ गलत खबरें न फैलाई जाए। यदि आप पोस्ट भी करना चाहते हैं तो पहले दोनों तरफ की कहानी सुने, झूठी बातें न फैलाए, इससे किसी की रेपुटेशन खराब हो सकती है। उन्होंने कहा कि वो पिछले दो महीनों से अपने काम में व्यस्त हैं और इस तरह की नेगेटिव PR उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। यहां देखें मृदुल मीना का पोस्ट -

ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड मृदुल मीना का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया है और यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "तुम्हारे खिलाफ नेगेटिव PR....मुझे नहीं लगता तुम्हें कोई जनता भी है।" दूसरे ने लिखा, "अबे तू है कौन, तेरे खिलाफ कौन नेगेटिव PR करवाएगा।" इसी तरह पूरा कमेंट बॉक्स नफरतों भरे कमेंट्स से भरा हुआ है।

Tags:    

Similar News