प्रेग्नेंसी के चलते Raaka Movie से Deepika Padukone का स्क्रीन टाइम हुआ कम?
Deepika Padukone Raaka Movie: दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में खबर आ रही है कि राका मूवी से उनका स्क्रीन टाइम कम कर दिया गया है, आइए जानते हैं सच क्या है।
Deepika Padukone Raaka Movie (Photo- Social Media)
Deepika Padukone Raaka Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने जा रहीं हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर बधाईयां दी। दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर बातें होने लगीं कि अब उनकी अपकमिंग फिल्मों का क्या होगा, कहा तो यह भी जाने लगा कि राका मूवी में उनका स्क्रीन टाइम कम कर दिया जाएगा, उनका एक्शन सीक्वेंस कम हो जाएगा, इसी तरह की तमाम खबरें फैली हुईं हैं, लेकिन अब राका की टीम की तरफ से खुद जानकारी दे दी गई है।
क्या दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टाइम होगा कम
दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म राका को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, फिल्म में बहुत ही ख़तरनाक एक्शन सीक्वेंस होंगे, दीपिका पादुकोण का भी दमदार एक्शन होगा, लेकिन दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की बात सामने आते ही कहा जाने लगा कि अब उनका एक्शन सीक्वेंस देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि प्रेग्नेंसी की वजह से वे खतरनाक एक्शन सीक्वेंस शूट नहीं करेंगी, लेकिन अब राका की टीम की तरफ से खुद सच बता दिया गया।
राका मूवी की टीम ने बताया कि दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टाइम कम नहीं किया गया है, उनका वैसा ही रोल होगा, कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इतना जरूर है कि प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका पादुकोण का सीक्वेंस पहले पूरा किया जाएगा। दीपिका राका की शूटिंग में व्यस्त हैं, राका मूवी में दीपिका पादुकोण का जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा।
कब रिलीज होगी राका मूवी
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म राका मूवी से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट पर दर्शक नजरें गड़ाए बैठे हैं, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर राका मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया गया था, जिसने बवाल मचा दिया था। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन डबल रोल में नजर आएंगे, वहीं रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आ सकती हैं। एटली कुमार फिल्म का निर्देशन कर रहें हैं, जो अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।