कौन हैं 'सेहर होने को है' फेम Rishita Kothari, एक्टर Parth Samthaan संग लिया पंगा, सेट पर मचा बवाल, शूटिंग बंद
Rishita Kothari-Parth Samthaan Controversy: सीरियल "सेहर होने को है" सेट पर अच्छा खासा पंगा हो गया है, जिस वजह से सीरियल के दोनों लीड ऋषिता कोठारी और पार्थ समथान चर्चाओं में आ गए हैं।
Rishita Kothari-Parth Samthaan Controversy (Photo- Social Media)
Rishita Kothari-Parth Samthaan Controversy: कलर्स चैनल पर आ रहे शो "सेहर होने को है" के सेट पर अच्छा खासा ड्रामा चल रहा है, जहां सीरियल की कहानी में ड्रामा चलता है, वहीं अब सीरियल के सेट पर लीड एक्टर्स के बीच पंगा हो गया है, जी हां! दरअसल हम बात कर रहे हैं "सेहर होने को है" फेम अभिनेता पार्थ समथान और अभिनेत्री ऋषिता कोठारी की, इन दोनों लीड एक्टर्स के बीच झगड़ा हो गया है, जिसका असर शूटिंग पर भी पड़ा है, आइए जानते हैं कि ऋषिता कोठारी कौन हैं, जिन्होंने पार्थ समथान संग पंगा लिया।
कौन हैं ऋषिता कोठारी
ऋषिता कोठारी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वे कलर्स टीवी पर आ रहे शो "सेहर होने को है" में लीड रोल निभा रहीं हैं। ऋषिता कोठारी अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत ही रहीं हैं, साथ ही अपनी खूबसूरती से भी उन्होंने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। बता दें कि ऋषिता कोठारी का जन्म 23 अगस्त 2001 में हुआ और वे इंदौर की रहने वाली हैं। उन्होंने लोगों के बीच अपने पहचान बतौर कंटेंट क्रिएटर के रूप में बनाई, सोशल मीडिया पर अपने डांस और कंटेंट की वजह से मशहूर हुई ऋषिता कोठारी ने "सेहर होने को है" से अपना टीवी डेब्यू किया, जो पिछले साल दिसंबर महीने में ऑन एयर हुआ था।
पार्थ समथान संग हुआ ऋषिता कोठारी का पंगा
अभिनेता पार्थ समथान जो "सेहर होने को है" सीरियल में माहिद का रोल अदा कर रहें हैं, उन्होंने हाल ही में ऐलान किया कि वे सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहें हैं, क्योंकि उनके खिलाफ हेट कैंपेन चलाया जा रहा है, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि उनके खिलाफ कौन हेट कैंपेन चला रहा है, लेकिन वे नाम का खुलासा नहीं करेंगे, क्योंकि वे अपने किरदार माहिद पर फोकस करना चाहते हैं। पार्थ के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और फैंस समझ गए कि जो पार्थ के खिलाफ हेट कैंपेन चला रहा है वो कोई और नहीं, बल्कि ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीना हैं, सोशल मीडिया पर दोनों से जुड़ी तमाम खबरें वायरल हुईं थीं, अब खबर आई है कि दोनों के बीच सेट पर अच्छी खासी बहस हो गई, वो भी पूरी कास्ट एंड क्रू के सामने।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच सेट पर काफी अधिक बहस हुई, सेट का पूरा माहौल खराब हो गया, झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया था कि शूटिंग रोक दी गई। वहीं अब इन सब कंट्रोवर्सी के बीच ऋषिता कोठारी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है, जो वायरल हो गया है। यहां देखें पोस्ट -