Divyanka Sirohi की आखिरी तस्वीर वायरल, देख टूटे फैंस

Divyanka Sirohi Last Photo: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की आखिरी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिस देख फैंस की आंखे नम हो गई है।

Update:2026-04-23 18:13 IST

Divyanka Sirohi Last Photo (Photo- Social Media)

Divyanka Sirohi Last Photo: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही अब इस दुनिया में नहीं रहीं, उन्होंने 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि दिव्यांका सिरोही की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई। महज 30 वर्ष की आयु में दिव्यांका सिरोही के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है, वहीं अब सोशल मीडिया पर दिव्यांका सिरोही की आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस की आंखों से आंसू निकल जा रहें हैं।

दिव्यांका सिरोही की आखिरी तस्वीर वायरल

दिव्यांका सिरोही ने 30 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में अपना अच्छा खासा नाम बना लिया था, वे सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर थीं, उनके निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा ही है, साथ ही फैंस भी बुरी तरह टूट गए हैं, सोशल मीडिया पर फैंस उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्यांका सिरोही को जब हार्ट अटैक आया, उस दौरान एक्ट्रेस गाजियाबाद स्थित राज नगर एक्सटेंशन में अपने घर पर थीं। उनकी तबीयत अचानक ही बिगड़ी, और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिव्यांका सिरोही का निधन 21 अप्रैल को हुआ, यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच मातम छा गया।

Full View

वहीं अब दिव्यांका सिरोही की अंतिम तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो उनके अंतिम संस्कार के समय की है। दिव्यांका सिरोही को ऐसी हालत में देख फैंस भावुक हो गए हैं, दिव्यांका सिरोही की इस आखिरी तस्वीर पर फैंस बेहद इमोशनल भरा कमेंट कर रहें हैं, कुछ फैंस तो अब तक यकीन नहीं कर पा रहें हैं कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वहीं दिव्यांका सिरोही की तमाम तस्वीरें और वीडियोज अब इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, जिसे देख फैंस का दिल भर जा रहा है।

Tags:    

Similar News