Emraan Hashmi वर्सेज Sunny Deol, अगस्त महीने में होगी कांटे की टक्कर

Emraan Hashmi Vs Sunny Deol: इस साल अगस्त महीने में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कांटे की टक्कर होने वाली है, क्योंकि ये टक्कर सनी देओल और इमरान हाशमी के बीच होगी।

Update:2026-04-23 20:28 IST

Emraan Hashmi Vs Sunny Deol: अगस्त महीना सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि अगस्त महीने में थिएटरों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं, लेकिन इन सबके बीच अगस्त महीने में ही इमरान हाशमी अभिनेता सनी देओल संग पंगा भी लेने वाले हैं, यानी कि अगस्त महीने में बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी और सनी देओल के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है, क्योंकि इन दोनों की फिल्में 15 अगस्त के मौके पर ही रिलीज की जा रही हैं।

इमरान हाशमी वर्सेज सनी देओल

इमरान हाशमी की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल के साथ कांटे की टक्कर होने वाली है, जी हां! क्योंकि दोनों की फिल्में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। बता दें कि सनी देओल की फिल्म "लाहौर 1947" पहले से ही 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार थी, वहीं अब हाल ही में इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म "आवारापन 2" की रिलीज डेट का ऐलान किया, जो 14 अगस्त है, जिससे साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 और लाहौर 1947 के बीच तगड़ी भिड़ंत होने वाली है। दर्शकों के बीच तो अभी से ही दोनों फिल्मों के बीच तुलना शुरू कर दी गई है।


सनी देओल की लाहौर 1947

सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 के बारे में बताएं तो यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहें हैं। सनी देओल के अलावा फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फ़ज़ल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह और शबाना आजमी भी लीड रोल में नजर आएंगी, वहीं आमिर खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। सनी देओल की ये फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

इमरान हाशमी फिल्म आवारापन 2

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के लिए दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है, क्योंकि इस फिल्म में इमरान हाशमी का पहले जैसा अंदाज नजर आएगा। इमरान हाशमी की साथ इस फिल्म में दिशा पाटनी लीड रोल में हैं, इमरान और दिशा की केमिस्ट्री देखने लायक होगी। वहीं शबाना आजमी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। नितिन कक्कर इस फिल्म को निर्देशित कर रहें हैं, फिल्म 14 अगस्त को रिलीज की जायेगी।

Tags:    

Similar News