Bigg Boss 15: पर्दे पर एकबार फिर नजर आएगी सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी, भाईजान दर्शकों से कहेंगे कोई शक!

सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी सालों पहले पर्दे पर हिट साबित हुई थी। एकबार फिर दर्शकों को ये जोड़ी पर्दे पर दिखाई देने वाली है।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-22 06:15 GMT

BIgg Boss (Photo - Socialmedia) 

Bigg Boss 15 : फिल्म वीर (Veer), किक (Kick), ओएमजी (OMG) आदी में दर्शकों को मिथुन चक्रवर्ती और सलमान खान की जोड़ी देखने को मिली होगी। इन फिल्मों में इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया। जब फिल्म वीर में मिथुन चक्रवर्ती ने सलमान खान के पिता की भूमिका निभाई, तो सभी को लगा कि वाकई ये बाप - बेटे की जोड़ी कमाल है। कल्पना किजिए की आपको ये जोड़ी दुबारा पर्दे पर एकसाथ दिखाई दे। कितना मनोरंजक और अद्भूत क्षण होगा न वो! इस जादूई पर के बारे में आपको कल्पना करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि ऐसा सच में होने वाला है। पर्दे पर एकबार फिर मिथुन चक्रवर्ती और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

सलमान के चुलबुले अंदाज से परेशान हुए मिथुन दा

ये होगा यूं कि मिथुन चक्रवर्ती कलर्स टीवी के मनोरंजक रियलीटी शो "बिग बॉस 15" का हिस्सा बनने हाले हैं। इस शो में वो बतौर मेहमान शिरकत करेंगे। शो में मिथुन चक्रवर्ती अपने आगामी टैलेंट शो 'हुनरबाज' को प्रमोट करने पहुंचेंगे। जहां वो सलमान खान के साथ दिखाई देंगे। शो में सलमान और मिथुन की अमेजिंग बॉन्डिंग दर्शकों को देखने को मिलेगी। जहां सलमान अपने चुलबुले अंदाज से मिथुन दा को परेशान करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही वो मिथुन दा के आइकॉनिक डायलॉग्स को अपने अंदाज में कहते दिखाई देंगे।

मिथुन दा के गाना डिस्को डांसर पर भाईजान ने डांस किया

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर कर दिया है। जिसमें सलमान खान को मिथुन चक्रवर्ती के साथ स्टेज पर देखा जा सकता है। प्रोमो की शुरुआत मिथुन दा के लोकप्रिय गाना 'डिस्को डांसर' (Disco Dancer) से होती है। सलमान ट्रिब्यूट देते हुए मिथुन दा के इस गाने पर डांस करते हैं। वहीं वो आगे कहते हैं, "ईस्ट और वेस्ट मिथुन दा इज द बेस्ट। कोई शक!" प्रोमो में आगे सलमान खान मिथुन दा के लोकप्रिय डायलॉग 'देखने में बेवड़ा, दौड़ने में घोड़ा और मारने में हथौड़ा' की नक्ल करते हैं। जिससे परेशान होकर मिथुन दा कहते हैं कि इसीलिए तू मुझे यहां बुलाता है। 

Tags:    

Similar News