Bigg Boss15 : बिजली गर्ल पलक तिवारी ने लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस में शिरकत की, एक्ट्रेस को देख सलमान ने कहा 'उई मां'

लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो बिजली की एक्ट्रेस पलक तिवारी पहुंची बिग बॉस के सेट पर। अभिनेत्री को देख सलमान खान ने रिएक्ट किया।

Written By :  Priya Singh
Update: 2021-12-31 07:03 GMT

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Bigg Boss 15 : कलर्स टीवी (Colors Tv) के बहुप्रसिद्ध शो " बिग बॉस 15" (Bigg Boss 15) में आज नए वर्ष का स्वागत पूरे धमाके के साथ होगा। शो में आज कई चर्चित चेहरे बतौर मेहमान शामिल होंगे। वहीं इस दौरान ट्रेंडिंग सॉन्ग 'बिजली' (Bijli) की हिरोइन पलक तिवारी (Palak Tiwari) में इस शो का हिस्सा बनेंगी। पलक अपने गाना 'बिजली' को प्रोमोट करने यहां पहुंची हैं। पलक के शो में शामिल होने से शो और भी मनोंरंजक हो जाएगा। शो में पलक तिवारी के अलावा अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra), सिंगर शेखर रवजियानी (Sheykhar Ravjiani), कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लंबाचिया शामिल होंगे।

सलमान खान ने पलक के हुक स्टेप को फॉलो किया

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के अपकिंग एपिसोड का वीडियो साझा किया है। प्रोमो में बिजली गर्ल पलक तिवारी को पर्पल कलर के ड्रेस में देखा जा सकता है। प्रोमो में वो सलमान खान के साथ अपने हुक स्टेप को क्रिएट कर रही हैं। वहीं सलमान उन्हें फॉलो करते हुए डांस स्टेप कर रहे हैं। जबकि सिंगर शेखर रवजियानी उन दोनों के बगल में खड़े होते हैं। प्रोमो में पलक बताती हैं कि उन्हें सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना - अपना' बेहद पसंद है। जिसके बाद वो ये भी कहती हैं कि उन्हें इस फिल्म में सलमान खान द्वारा किया गया 'ऊई मां' अच्छा लगता है।



गाड़ी में सवार होकर धर्मेंद्र ने सलमान के साथ एंट्री की

प्रोमोशनल वीडियो में पलक तिवारी शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान से कहती हैं कि वो एकबार उन्हें ऐसा करके दिखाएं। पलक के डिमांड को पूरा करते हुए अभिनेता सलमान खान बेहद रोचक अंदाज में "ऊई मां" कहते हैं। इससे पहले भी चैनल ने शो का एक और प्रोमो शेयर किया था। प्रोमो में अभिनेता धर्मेंद्र, सलमान खान के साथ एक गाड़ी पर सवार होकर शो में एंट्री करते दिखाई देते हैं। वहीं शो के नए प्रोमो की बात करें ,तो इसमें कॉमेडियन भारती सिंह शो के प्रतिभागियों को यह जानकारी देते हुए दिखाई देती हैं कि सलमान खान को सांप ने काट लिया था। 

भारती सिंह ने कहा - सलमान भाई ने पहले केक काटा, फिर सांप ने  सलमान भाई को काटा

शो के नए प्रोमो में भारती सिंह कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए कहती हैं, "सलमान भाई का बर्थ डे था। पहले उन्होंने केक काटा, फिर सांप ने काटा।" भारती की बातों को सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स हैरान हो जाते हैं। इस बीच धर्मेंद्र अपने मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "वो सांप नहीं सपनी थी। " जिसपर भारती कहती हैं कि वो काटने नहीं आया था। उसे कलर्स वालों ने भेजा होगा। वो नागिन शो आने वाला है न। तो उन्होंने नागिन ऊधर ही भेजी। "

Tags:    

Similar News