Bigg Boss 17 से बाहर आने के बाद भी अनुराग डोभाल का जलवा बरकरार, खरीदी 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी

Anurag Dobhal Buys Lamborghini Huracan : अनुराग डोभाल ने एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-01-16 13:33 GMT

Anurag Dobhal Buys Lamborghini Huracan  (Photo- Social Media)

Bigg Boss 17 Fame Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 का हिस्सा बनकर देशभर में अपनी पहचान बना चुके अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर ने अपने चाहने वाले के साथ एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी साझा की है। जी हां! अनुराग डोभाल ने बताया कि उन्होंने एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। तो फिर चलिए आपको भी अनुराग की इस नई कार की एक झलक दिखाते हैं।

अनुराग डोभाल ने खरीदी नई लेम्बोर्गिनी

अनुराग डोभाल की बिग बॉस की जर्नी बहुत पहले ही खत्म हो गई है, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल अब वह अपनी नई कार को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने महंगी कारों की लिस्ट में एक और लग्जरी कार शामिल हो चुकी है। अब यदि आपको बताए कि अनुराग ने कौन सी कार खरीदी है तो उन्होंने Lamborghini Huracan खरीदी है।


करोड़ों में है अनुराग की लेम्बोर्गिनी की कीमत

बता दें कि अनुराग डोभाल की नई कार Lamborghini Huracan की कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से कलर को लेकर सवाल किया था कि वह ग्रीन और यलो कलर में से कौन सी वाली लें, और अब उन्होंने अपनी नई लेम्बोर्गिनी के साथ तो तस्वीर भी शेयर कर दी है, जो ग्रीन कलर की है। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर लेम्बोर्गिनी के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "एक और सपना पूरा होने जा रहा है...Lamborghini Huracan"

बिग बॉस 17 का हिस्सा बन खूब बटोरी थी सुर्खियां

अनुराग डोभाल जब बिग बॉस 17 में नजर आए थे तो उनके फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। हालांकि जैसे-जैसे दिन बीतता गया, लोगों को अनुराग का गेम कुछ खास पसंद नहीं आया, बाहर लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। यही नहीं! कई बार उन्हें बिग बॉस और सलमान खान द्वारा भी टोका गया। हालांकि अंत में उन्हें बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के वोटों के आधार पर घर से बाहर कर दिया गया। घर से बाहर आने के बाद अनुराग ने बिग बॉस के मेकर्स की जमकर बुराई की, और कई संगीन आरोप भी लगाए थे। यहां तक की उन्होंने बिग बॉस के गेम को स्क्रिप्टेड भी बताया था।

Tags:    

Similar News