बिपाशा ने मनाया ब्वॉयफ्रेंड करन का BIRTHDAY, शेयर की PHOTOS

Update: 2016-02-23 12:23 GMT

मुंबई : छोटे-बड़े पर्दे के एक्टर करन सिंह ग्रोवर एक जाना माना नाम है। करन का जन्म दिल्ली में 23 फरवरी 1982 को हुआ था । बाद में उनका परिवार सऊदी अरब चला गया और वो 12 साल तक रहे। उनका बचपन और स्कूली शिक्षा दम्मम, सऊदी अरब में हुई। सऊदी अरब में अपने कॉलेज के दिनों में उनका थाउसंड डेसिबल नाम का एक बैंड था । करन अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रहे है जानते है उनकी लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट

करन का बर्थडे केक

करियर की शुरूआत

करन सिंह ग्रोवर भारत के एक फेमस एक्टर और मॉडल है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एमटीवी इंडिया पर एकता कपूर के' कितनी मस्त है जिंदगी' से की। उनको सबसे ज्यादा पहचान स्टार वन पर दिल मिल गऎ सीजन 1 में डॉ अरमान मल्लिक की भूमिका से मिली। उसके बाद 'कबूल है' शो से लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया। टीवी में अभिनय के पहले उन्होंने मॉडलिग रैम शो, विज्ञापन और यहां तक एक रेडियो शो का आयोजन जैसे कार्य किए। बाद में उन्होंने 2004 में गलैडरैग्स मेगा मॉडल मैनहंट प्रतियोगिता में एंट्री की और बाद में सर्वाधिक लोकप्रिय मॉडल के लिए पुरस्कार हासिल किया। इसके बाद 'प्रिंसेस डौली और उसका मैजिक बैग' और 'कसौटी जिंदगी की' में एक नकारात्मक भूमिका में अभिनय किया। उसके बाद उन्होंने सहारा वन पर सोलह सिंगार और सीआईड में छोटे किरदार और परिवार में काम किया। फिर 'दिल मिल गये' में डॉ. अरमान मलिक की भूमिका की, जिसने उन्हें एक प्रसिद्ध अभिनेता के रूप में उभारा। डांस शो झलक दिखा जा सीजन 3 में वह सेकंड रनरअप रहे।अब वे बॉलीवुड में एक्टिव है।

करन उनकी एक्स वाइफ

कई लोगों से जुड़े नाम

करन की जिंदगी में भी फिल्म और सीरियल की तरह ही है। लाइफ में बहुत सी महिलाओं से उनका नाम जुड़ा रहा है। पहले बरखा बिष्ठ, श्रद्धा निगम ,जेनिफर विंगेट और बिपाशा बसु के साथ उनके संबंध सुर्खियों में रहे। 2009 में श्रद्धा निगम से तलाक के बाद जेनिफर विंगेट से शादी की और उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। खबर है कि वे बिपाशा के साथ रिलेशनशीप में है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेेंगे।पिछले दिनों चर्चा थी कि दोनों मार्च में सगाई कर सकते हैं। करण 2012 में जेनिफर विंगेट के साथ शादी कर चुके हैं और फिलहाल उन्होंने जेनिफर से तलाक के लिए कोर्ट में तलाक का केस लिए दर्ज किया हुई है। माना जा रहा है कि कोर्ट से तलाक फाइनल होने के बाद वह बिपाशा और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम करने के दौरान बिपाशा और करन में नजदीकियां बढ़ी थी।

करन- बिपाशा

बिपाशा ने मनाया करन का बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बा सु ने ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर का 34वां बर्थडे मनाया। बिपाशा ने इस दौरान की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन लिखा 'Happy Birthday i am ksg official! Happiness happiness and more happiness for you forever Stay the way you are Love love love'

स्लाइड्स में देखिए करन की लाइफ से जुडी कुछ फोटोज

[su_slider source="media: 10975,10974,10973,10953,10954,10952,10951" data-width="620" data-height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Tags:    

Similar News