बर्थडे स्पेशल: अपनी उम्र से बड़े हीरो के साथ काम करना करती है पसंद, ये अभिनेत्री

प्राची देसाई आज 31 साल की हो गई हैं। गुजरात में जन्मी प्राची ने छोटी उम्र में ऐक्टिंग का सफर शुरू कर दिया था। साल 2006 में उन्होंने इंडस्ट्री में पैर रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Update: 2019-06-12 08:29 GMT

मुम्बई: प्राची देसाई आज 31 साल की हो गई हैं। गुजरात में जन्मी प्राची ने छोटी उम्र में ऐक्टिंग का सफर शुरू कर दिया था। साल 2006 में उन्होंने इंडस्ट्री में पैर रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कभी टेलिविजन पर काफी पॉप्युलर रहीं प्राची देसाई ने फिल्मों का रुख कर लिया।

हालांकि उन्होंने कई बॉलिवुड फिल्मों काम किया लेकिन अभी तक उनकी बॉलिवुड की पारी बहुत ज्यादा सफल नहीं रही है। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि प्राची 10 साल बाद टेलिविजन पर वापसी कर सकती हैं।

यह भी देखें... कार्तिक आर्यन और सारा की लव आज कल 2 के सेट पर बारिश के चलते मस्ती के ये पल

प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत जिले में निरंजन और अमीता देसाई के घर हुआ था। उनकी एक बहन भी है जिसका नाम ईशा देसाई है। उन्होंने अपनी पढ़ाई सूरत और पुणे से की है।

साल 2006 में प्राची ने एकता कपूर के अपकमिंग सीरियल 'कसम से' के लिए ऑडिशन दिया, जिसमें वह सिलेक्ट हो गईं और उन्हें लीड रोल मिला। महज 17 साल की उम्र में ऐक्टिंग की फील्ड में कदम रखने वाली प्राची पॉप्युलैरिटी की सीढ़ियां चढ़ती गईं। पहले ही शो ने उन्हें ऐसी फेम दी कि उन्होंने बेस्ट ऐक्ट्रेस सहित कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।

सफलता शायद प्राची के नाम के साथ ही जुड़ी हुई थी। साल 2007 में उन्होंने डांस रिऐल्टी शो 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया लेकिन बीच शो में ही वह बाहर हो गईं। हालांकि, बाद में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और वह शो की विजेता बन गईं।

साल 2008 में प्राची ने बॉलिवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'रॉक ऑन' थी। इसमें उनका ज्यादा रोल तो नहीं था फिर भी वह ऑडियंस के मन पर छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। इसके बाद प्राची ने 'लाइफ पार्टनर', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन', 'आई मी और मैं' और 'अजहर' जैसी फिल्मों में काम किया।

यह भी देखें... अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर CBI का छापा, परिवार वालों से कड़ी पूछताछ

प्राची ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। हालांकि, वह बड़ी हुईं तो उनकी पसंद रितिक रोशन बन गए।

फिल्मों के बारे में बात करते हुए प्राची देसाई ने बताया था कि वह हमेशा से अपनी उम्र से बड़े हीरो के साथ काम करना ज्यादा पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि उम्र का यह गैप केमिस्ट्री बढ़ा देता है।

Tags:    

Similar News