बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार अस्पताल में हुए भर्ती, जानें क्या है वजह

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार को रूटीन चैकअप के लिए मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-05-02 02:22 GMT

एक्टर दिलीप कुमार (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप (Bollywood Actor Dilip Kumar) कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में भर्ती किया गया है। उन्हें स्वास्थ्य कारणों की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) ने दी है।

सायरा बानो ने बता कि उन्हें स्वास्थ्य कारणों की वजह से रूटीन चेकअप के लिए हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। ईश्वर की कृपा से हम जल्द से जल्द घर जाएंगे। अभिनेत्री ने कहा कि सब ठीक रहा तो हम कल ही खार हिंदुजा नॉन कोविड अस्पताल से दिलीप कुमार के साथ घर चले जाएंगे। मुंबई में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में किसी भी कारण से अस्पताल जाना खतरनाक है।

वैक्सीनेशन करवाती युवती (फोटो- न्यूजट्रैक)

मुंबई में बढ़ रहा कोरोना का कहर

बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे आया है। बीते 24 घंटों में मुंबई में कोरोना के 3,908 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 90 और मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

महाराष्ट्र में मिले 63,282 कोरोना के नए केस

जबकि पूरे महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान 63,282 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जबकि 802 लोगों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि थोड़ी राहत की बात ये है कि इस दौरान राज्य में 61,326 कोरोना मरीजों ने इस बीमारी को मात दी है। जिसके बाद स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा 39 लाख 30 हज़ार 302 तक जा पहुंचा है। फिलहाल राज्य में 6 लाख 63 हजार 758 एक्टिव कोरोना मरीज हैं।


Tags:    

Similar News