सलमान खान खतरे में: बॉलीवुड भाईजान को डसा जहरीले सांप ने, तुरंत ले जाया गया अस्पताल

Salman Khan: सलमान खान को एक जहरीले सांप ने काट लिया। पनवेल के फार्महाउस में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई।

Report :  Priya Singh
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-26 07:18 GMT

सलमान खान (photo : सोशल मीडिया ) 

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक जहरीले सांप ने काट लिया। पनवेल के फार्महाउस में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए कल पनवेल स्थित फार्महाउस गए थे।

इस दौरान आधी रात साढे 3 बजे के करीब अभिनेता के साथ यह दुर्घटना घटित हुई। जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया। गनीमत यह रही कि सांप ज्यादा जहरीला नहीं था। सुबह इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

 इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती सलमान खान

बता दें कि सल्लू मियां को 26 दिसंबर को तड़के सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास एक सांप ने काट लिया। जिसके बाद उन्हें कामोठ के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। क्योंकी सांप ज्यादा जहरीला नहीं था इसलिए चिकित्सकों को अभिनेता का इलाज करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सलमान का इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। फिल्हाल सलमान अपने घर आ चुके हैं और वो इस वक्त आराम कर रहे हैं।

जाहिर है कि सलमान खान अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालीटि टाइम बिताने के लिए पनवेल के फार्महाउस जाते हैं। यह अभिनेता का सबसे पसंदीदा जगह है। यहां अभिनेता खेती भी करते हैं। सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान अपने फार्महाउस की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर में देखने से पता चल रहा है कि उनके फार्महाउस के आसपास घना जंगल भी है। कयास लगाया जा रहा है कि ये सांप वहीं से आया होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता सलमान खान शनिवार को पनवेल स्थित फार्महाउस पहुंचे थें। वहां उन्होंने अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। वहीं कल यानी की 27 दिसंबर को अभिनेता अपना जन्मदिन भी मनाने वाले हैं। सलमान खान को कलर्स टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 15' अपने प्री - बर्थ डे सेलिब्रेट करते हुए देखा गया।

शो में अभिनेता ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ केक कटिंग की। बता दें कि शो में आलिया अपने अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' को प्रोमोट करने आई थीं। इस दौरान आलिया के साथ फिल्म के बाकी स्टार कास्ट जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा भी मौजूद थें।

Tags:    

Similar News