विनोद मेहरा और रेखा की केमिस्ट्री थी हिट, इन फिल्मों में साथ किया काम

बॉलीवुड में अभिनेता विनोद मेहरा को चॉकलेटी हीरो के रूप में जाना जाता था। फिल्म रागिनी में किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाकर फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था।

Update: 2021-02-13 04:11 GMT
विनोद मेहरा और रेखा की केमिस्ट्री थी हिट, इन फिल्मों में साथ किया काम

मुंबई: बॉलीवुड में अभिनेता विनोद मेहरा को चॉकलेटी हीरो के रूप में जाना जाता था। फिल्म रागिनी में किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाकर फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। बाल कलाकार के रूप में कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने बतौर अभिनेता एक थी रीता के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। ये नाटक अंग्रेजी नाटक पर आधारित था ‘ए गर्ल कॉलिंग रीता’।

तीन शादियां की थी

विनोद मेहरा ने फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में ख़ास जगह बनाई लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वह इतने लक्की नहीं रहे। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखे। विनोद मेहरा ने 3 शादियां की थी। जिसके चलते वह काफी चर्चा में रहे। आइए जानतें हैं अभिनेता की वह कौन सी फ़िल्में रही जिनसे वह रातों रात एक चमकता सितारा बन गए।

विनोद-रेखा की नजदीकियां

विनोद मेहरा के फिल्मी करियर की गाड़ी रफ्तार से चल रही थी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे जिसके चलते उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली। विनोद मेहरा और रेखा की नजदीकियां और रोमांस की चर्चाएं बॉलीवुड में कई दिनों तक सुर्खियों में रहीं। 1978 में आई घर फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा।

इन फिल्मों में किया काम

फिल्म बेवकूफ (1960) और अंगुलिमाल (1960) में छोटे-मोटे रोल में भी विनोद दिखाई दिए थे। 1980 में आई रवि चोपड़ा की फिल्म द बर्निंग ट्रेन में विनोद को कोई खास रोल तो ऑफर नहीं हुआ था मगर इस मल्टी स्टारर फिल्म में विनोद की अदाकारी सबसे अलग थी। 1976 में रिलीज हुई नागिन फिल्म में भी विनोद मेहरा देखे गए। हेमा मालिनी और राखी के अपोजिट विनोद मेहरा लाल पत्थर फिल्म में दिखाई दिए। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाल नहीं कर पाई।

रेखा के साथ ये सभी फिल्म

लोग विनोद मेहरा को इस लिए पसंद करते थे क्योंकि उनकी अपनी एक अलग स्टाइल थी। वह हिरोइनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उस वक़्त की एक्ट्रेस विनोद मेहरा के साथ काम करना चाहती थी। जिसमें सबसे ऊपर नाम रेखा का था । दोनों के बीच केमिस्ट्री की खबरें भी उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। मगर शादी की बात से रेखा ने साफ इनकार कर दिया था। घर फिल्म के अलावा विनोद और रेखा की जोड़ी बिंदिया चमकेगी, ज्योति बने ज्वाला, खूबसूरत, कर्तव्य, हवस, एलान फिल्मों में भी देखी गई।

ये भी पढ़ें : TikTok स्टार ने की आत्महत्या: अब हुआ ये बड़ा खुलासा, सच जानकर सभी हैरान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News