दुबई पहुंचे विवेक ओबराॅय को करना पड़ा मुश्किलों का सामना, ये बनी वजह

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में विवेक को कुछ पर्सनल काम के लिए UAE पहुंचे। लेकिन दुबई एयरपोर्ट पहुंचते ही एक्टर बड़ी प्रॉब्लम में फंस गए।

Update: 2021-01-15 04:11 GMT
बिना वीजा विवेक पहुंचे दुबई,

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में विवेक को कुछ पर्सनल काम के लिए UAE पहुंचे। लेकिन दुबई एयरपोर्ट पहुंचते ही एक्टर बड़ी प्रॉब्लम में फंस गए। जिसके चले उन्हें काफी दिक्कत हुई।

बिना वीजा पहुंचे दुबई

दरअसल, विवेक बिना वीजा UAE पहुंच गए थे। जिसके चलते काफी परेशानी हुई, लेकिन खास बात ये है कि इस समस्या से बाहर निकलने के लिए दुबई एयरपोर्ट के कुछ अधिकारियों ने उनकी मदद की।

इस परेशानी कहल निकलने के बाद विवेक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने दुबई एयरपोर्ट में हुई पूरी घटना के बारे में बताया और दुबई एयरपोर्ट के अधिकारीयों का भी धन्यवाद किया।

घटना की दी जानकारी

आपको बता दें, उस वीडियो में विवेक दुबई एयरपोर्ट के पास खड़े दिखे। जहा से उन्होंने ये वीडियो बनाया था। वीडियो में एक्टर दुबई एयरपोर्ट के अधिकारों को शुक्रिया भी कहा है। उन्होंने कहा- मैं यहां, खूबसूरत दुबई में हूं। मैं यहां कुछ काम से आया हूं, लेकिन आज मेरे साथ यहां कुछ मजेदार घटना हुई। तो मैंने सोचा आप सबके साथ भी शेयर करूं। जब मैंने दुबई में प्रवेश किया तो मुझे याद आया कि मेरे पास वीजा नहीं है। मेरा मतलब है मेरे पास वीजा तो है, लेकिन मैंने इसकी कॉपी अपने साथ नहीं रखी थी। मैं अपना वीजा लेना भूल गया और फोन पर भी इसकी डिजिटल कॉपी नहीं थी।

ये भी पढ़ें : Bollywood में मचा घमासान, अमिताभ की नातिन Navya Naveli Nanda ने उठाया मुद्दा

अधिकारियों को धन्यवाद किया

उन्होंने आगे बताया कि उनसे गड़बड़ हो गई थी। यह थोड़ा अजीब था, क्योंकि यहां पहुंचने पर वीजा खरीद सकते हैं। लेकिन, अगर आपके पास पहले से ही वीजा है तो सिस्टम आपके वीजा एप्लीकेशन को डिक्लाइन कर देता है। विवेक कहते है कि यहां के लोगों ने उनकी काफी मादा की। आमतौर पर दुबई को एक स्ट्रिक्ट देश माना जाता है। लेकिन, यहां लोगों ने जैसे उनकी मदद की, यह बहुत ही शानदार था। जिसके लिए एक्टर ने उन अधिकारियों को धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें : प्रियंका बनेंगी मांः Baby Planning पर उठे सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News