Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने पुष्पा के प्रति प्यार जताया, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कही ये बात

Alia Bhatt: आलिया भट्ट एक नेचर लवर हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ प्राकृतिक तस्वीरें साझा करती हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-19 12:51 GMT

Alia Bhatt : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्हें पुष्पा यानी कि फूलों के प्रति प्यार जतलाते देखा जा सकता है। फोटो में वो फूलों के साथ खेल रही हैं और उनके साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी नई तस्वीरों में प्रकृति के प्रति अपना प्यार दिखाया। उन्होंने सुंदर फूलों के साथ पोज़ दिया और सूरज के साथ खेली भी। इसी के साथ उन्होंने सूरज और फूलों के साथ सबसे अच्छा शॉट लेने की कोशिश भी की।

आलिया  के फोटो पर अर्जुन कपूर मे कमेंट किया

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इस फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। आलिया भट्ट के साथ फिल्म '2 स्टेट्स' (2 States) में काम कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आलिया भट्ट के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इन द बाग।" यानी की बाग में। अर्जुन अक्सर अपने कमेंट्स से आलिया को अपनी उपस्थिति का एहसास दिलाते हैं। आलिया और अर्जुन की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। हालांकि ये दोनों फिल्मों के अलावा अपने - अपने रिलेशनशिप में बिजी हैं।

टाई-डाई टॉप में दिखीं आलिया भट्ट 

जहां आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी आने वाली फिल्मों के प्रचार में काफी व्यस्त हैं। वहीं अभिनेत्री ने प्रकृति और फोटोग्राफी के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए भी कुछ समय निकाला है। उन्होंने टाई-डाई टॉप में अपनी खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया ने इन तस्वीरों के सेट को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट को एक खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, "सूरज और इस फूल के साथ हैंगिंग कर रही हूं।" इससे पहले आलिया की बहन शाहीन ने भी एक प्राकृतिक फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। फोटो में दोनों बहनें सूरज की किरणों के साथ खड़ी थीं।

Tags:    

Similar News