Ajay Devgan Singham Again: अजय देवगन ने किया सिंघम अगेन का ऐलान, बताया- फायर है कहानी, ब्लॉकबस्टर होगी साबित

Ajay Devgan Announced Singham Again: जब जब बड़े पर्दे पर अजय देवगन Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की जोड़ी आई है अक्सर ये जोड़ी छा गई है।

Report :  Anupma Raj
Update:2023-01-02 18:45 IST

Ajay Devgan Rohit Shetty Singham again (Image: Social Media)

Ajay Devgan Announced Singham Again: जब जब बड़े पर्दे पर अजय देवगन Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की जोड़ी आई है अक्सर ये जोड़ी छा गई है। अब एक बार फिर से दोनों की जोड़ी दो बार हिट रही फिल्म सिंघम (Singham) के साथ आने वाली है। इसकी जानकारी खुद अजय ने ही दी है। दरअसल बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सिंघम अगेन का ऐलान कर दिया है। उनके फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है।

अजय ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

दरअसल अजय देवगन ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सिंघम 3 की घोषणा की है। सिंघम 3 के तीसरे पार्ट का नाम 'सिंघम अगेन' (Singham Again) होगा। वहीं अजय देवगन ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट फायर है।

अजय ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा है कि "सिंघम अगेन की @itsrohitshetty की कहानी के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की। मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी वह ईश्वर की इच्छा है, यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी।" अजय सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट सुन चुके हैं और फिल्म को धमाकेदार साबित होने का दावा किया है।

फिर साथ नजर आएंगे रोहित और अजय

पोस्ट शेयर करते ही फैंस का भी रिएक्शन देखने को मिला है। एक यूजर ने लिखा है कि, ''अजय देवगन और रोहित शेट्टी की घातक जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर के साथ गर्जेगी।'' वहीं एक फैन ने कहा है कि, ''साल की शुरुआत के लिए रोमांचक खबर। आपको फिर से सिंघम के रूप में देखने का इंतजार कर रहा हूं।'' 

सिंघन अगेन के अलावा इन फिल्मों में भी आएंगे नजर

आपको बता दें कि अजय देवगन सिंघम के अलावा फिल्म भोला को लेकर बिजी हैं। नए साल पर अजय ने भोला फिल्म से जुड़ा एक वीडियो क्लिप शेयर किया था। वहीं अजय एक बायोपिक में भी बिजी है,जिसका नाम है मैदान। फैंस एक बार फिर अजय को सिंघम के रूप में देखने को बेताब है। उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित और अजय की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

Tags:    

Similar News