छोटी उम्र से फातिमा ने शुरू किया था फिल्मी करियर, ब्राह्मण परिवार से है ताल्लुक

फातिमा सना शेख ने बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म चाची 420 की थी। इस फिल्म में फातिमा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट, कमल हसन, तब्बू के साथ नज़र आईं थी।

Update: 2021-01-11 13:19 GMT
छोटी उम्र से फातिमा ने शुरू किया था फ़िल्मी कैरियर, ब्राह्मण परिवार से है ताल्लुक

मुंबई: फातिमा सना शेख ने बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म चाची 420 की थी। इस फिल्म में फातिमा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट, कमल हसन, तब्बू के साथ नज़र आईं थी। फातिमा सना शेख 11 जनवरी को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। फातिमा का जन्म हैदराबाद (तेलंगाना) में हुआ था। वह मुंबई में पली बढ़ी।

ब्राह्मण परिवार से है ताल्लुक

यह बात उनके फैन्स को शायद ही पता होगी कि फातिमा एक ब्राह्मण परिवार से हैं। फातिमा के का नाम पिता विपिन शर्मा है वह जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं जबकि उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं। उनके घर में इस्लाम धर्म को माना जाता है जिसके चलते अभिनेत्री का नाम फातिमा सना शेख रखा गया। अभिनेत्री फातिमा ने बाल कलाकार के रूप में चाची 420, वन 2 का 4, बड़े दिलवाला जैसी फिल्मों में काम किया। जिसके बाद अभिनेत्री ने आमिर खान की फिल्म दंगल की।

दंगल से बनी पहचान

आपको बता दें, फिल्म दंगल में आमिर खान ने हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था। वही एक्ट्रेस फातिमा और सान्या मल्होत्रा आमिर की बेटियां बनी थीं। इस फिल्म के बाद एक बार फिर अभिनेत्री आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां ने नज़र आइन। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी।

यह भी पढ़ें: Drug Case: अर्जुन रामपाल की बहन को NCB ने फिर भेजा समन, ये है वजह

टेलीविज़न पर भी आई नज़र

फिल्मों के अलावा फातिमा टेलीविज़न में भी काम कर चुकीं हैं। उन्होंने बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में काम किया है। इसके अलावा फातिमा दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन अब भी फातिमा को अपना कैरियर सेट करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।

ये भी पढ़ें : विराट-अनुष्का के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी के आगमन से खुश हुए विराट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News