Bollywood New Year Party: इस बार कुछ ऐसी होगी बॉलीवुड न्यू ईयर पार्टी, नाच गाना सब होगा बंद

कोविड-19 महामारी के कारण इसबार बॉलीवुड गलियारे में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन नहीं हो पाएगा। सभी फिल्म अभिनेता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आएंगे।

Written By :  Priya Singh
Update: 2021-12-30 19:41 GMT

बॉलीवुड में एक बार कोरोना की एंट्री (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Bollywood New Year Party : प्रत्येक वर्ष फिल्म उद्योग के लोग नए वर्ष का स्वागत दिल खोलकर करते हैं। इस दिन का स्वागत वो अपने दोस्तों और परिवारों के साथ करते हैं। फिल्म उद्योग में नए वर्ष के दिन रौनक देखते ही बनती है। हर कोई पार्टी एन्जॉव्य कर रहा होता है। लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हो पाएगा। जी हां, फिल्म उद्योग में इस बार किसी तरह की न्यू ईयर पार्टी का आयोजन नहीं होगा। हर साल करण जौहर, शाहरुख खान, एकता कपूर या अमिताभ बच्चन अपने घर पर न्यू ईयर पार्टी ऑर्गनाइज करते थें। लेकिन इसबार यह सब नहीं हो पाएगा।

नए साल के दिन बॉलीवुड गलियारे को सुनसान करने की वजह कोरोना संक्रमण है। महामारी के कारण ही बॉलीवुड कलाकारों ने ये फैसला किया है कि वो इस वर्ष नए साल को एकसाथ सेलिब्रेट नहीं करेंगे। वहीं कुछ ऐसे भी सितारें हैं,जो अपने खास दोस्तों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए विदेश निकल चुके हैं। हालांकि वो भी विदेश में भीड़ का हिस्सा नहीं बनेंगे। वो सिर्फ अपने खास दोस्त के साथ नए वर्ष को सेलिब्रेट करेंगे। इस सूची में सबसे पहला नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का है। हाल ही में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ स्पॉट किया गया था।

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए ये कपल विदेश रवाना हुआ

इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ भी नए साल को एकसाथ मनाने के लिए विदेश रवाना हो चुके हैं। दिशा पटानी ने मालदीव से अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसकी चर्चा खूब हुई थी। नए साल का स्वागत न कर पाने वाले कपल की बात करें, तो इसमें सबसे पहला नाम मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर का है।

कोविड की वजह से मलाइका और अर्जुन की न्यू ईयर हुई फीकी

पिछले दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कोविड परीक्षण में सकारात्मक पाए गए थें। जिसे मद्देनजर रखते हुए उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है और वो किसी से नहीं मिल रहे हैं। नए वर्ष के दिन भी वो होम क्वारंटाइन ही रहेंगे ,जिसकी वजह से मलाइका उनके साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगी। हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने भी कोविड टेस्ट करवाया था, जिसमें वो संक्रमित पाई गईं। अभिनेत्री ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वो बाहरी किसी इंसान से नहीं मिल रही हैं।

कपूर फैमिली में नहीं होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन

पिछले दिनों सलमान खान (Salman Khan) को भी एक सांप ने काट लिया था। फिल्हाल वो स्वस्थ हैं, लेकिन फिर भी वो इन दिनों अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं। जिसकी वजह से वो भी न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट नहीं करेंगे। कपूर फैमिली (Kapoor Family) की बात करें, तो कयास लगाया जा रहा है कि इस बार यह फैमिली एकसाथ पार्टी सेलिब्रेट नहीं करेगा। क्योंकि हाल ही में करीना कपूर भी कोविड संक्रमित पाई गई थीं। लेकिन अब वो पूरी तरह से इस संक्रमण से निजात पा चुकी हैं। कपूर फैमिली की सदस्य और अर्जुन कपूर की बहन अंशूला कपूर भी फिल्हाल इस महामारी का सामना कर रही हैं। 

Tags:    

Similar News