इन सांग्स के बिना अधूरी है होली की मस्ती, यादें ताजा कर लो मेरे दोस्त

होली का हुड़दंग बॉलीवुड के गानों के बिना कैसे पूरा हो सकता है। रंग,भांग की मस्ती और मीठी छेड़छाड़ इन सबसे भरपूर गाने जब भी बजते हैं तो होली का मजा दोगुना हो जाता है। होली के दिन लोग घरों में पार्टी करते हैं, जिसमें होली के गानों पर छोटे-बड़े सभी मिलकर नाचते हैं। ऐसे में आप कहां ढूंढ़ते फिरेंगे। हम आपके लिए लाए हैं पॉपुलर होली गीत।

Update: 2019-03-18 08:49 GMT

लखनऊ : होली का हुड़दंग बॉलीवुड के गानों के बिना कैसे पूरा हो सकता है। रंग,भांग की मस्ती और मीठी छेड़छाड़ इन सबसे भरपूर गाने जब भी बजते हैं तो होली का मजा दोगुना हो जाता है। होली के दिन लोग घरों में पार्टी करते हैं, जिसमें होली के गानों पर छोटे-बड़े सभी मिलकर नाचते हैं। ऐसे में आप कहां ढूंढ़ते फिरेंगे। हम आपके लिए लाए हैं पॉपुलर होली गीत।

ये भी देखें : पप्पू कहता है कि PM बनेगा, अब तो पप्पी भी आ गई: महेश शर्मा

Full View

होली के टॉप सॉन्ग

मदर इंडिया का होली आई रे, फागुन का पिया संग खेलो होरी व फागुन आयो रे, कटी पतंग का आज न छोड़ेंगे, जख्मी फिल्म का आई-आई रे होली, नवरंग का आया होली का त्योहार, कोहिनूर का तन रंग लो ली आज मन रंग लो, आपकी कसम का जय-जय शिवशंकर, आखिर क्यों का सात रंग में खेल रही है, शोले का होली के दिन दिल खिल जाते हैं, सिलसिला फिल्म का रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे आदि।

ये भी देखें : पाक विदेश मंत्री 3 दिवसीय यात्रा पर चीन रवाना, इन मामलों पर होगी चर्चा

Full View

होली पर बिग बी का जलवा

फिल्म सिलसिला के गाने रंग बरसे भीगी चुनरवाली पर अमिताभ बच्चन ने बेहद अच्छा डांस किया था। यह गाना अमिताभ और रेखा पर फिल्माया गया था। इस गाने के बिना होली का रंग अधूरा है। फिल्म बागबान के गाने होली खेले रघुवीरा में अमिताभ बच्चन का डांस बेहद ही मजेदार था। इस गाने में अमिताभ का साथ हेमा मालिनी ने बखूबी दिया।

Full View

फिल्म शोले के गाने होली के दिन दिल खिल जाते हैं में हेमा मालिनी ने डांस किया था। होली के राजा अमिताभ बच्चन ही है, क्योंकि उनकी फिल्मों के गीत ही होली के रंग को गाढ़ा करते हैं।

ये भी देखें : क्या है पैनक्रियाटिक कैंसर जिसने ली पर्रिकर की जान, जानिए लक्ष्ण और बचाव

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=D7j5ugRDXfQ[/embed]

फिल्मों में होली का रंग

होली का माहौल हो तो फिल्म कटी पतंग का यह गाना आज न छोड़ेंगे पर नाचना तो जरूरी है। फिल्म नदिया के पार का गाना जोगी जी धीरे-धीरे भी होली में खूब धूम मचाता है। चाहे आप कितना भी थक जाएं, आप थिरके बिना नहीं रुक पाएंगे।

Full View

फिल्म ये जवानी है दिवानी में रणबीर और दीपिका पादुकोण के गाने बलम पिचकारी की मस्ती भी होली पर खूब होती है, वहीं फिल्म डर का गाना अंग से अंग मिलाना भी हर तरफ सुनाई देता है।

Full View

फिल्म वक्त के गाने लेट्स प्ले होली गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने जमकर होली खेली। फिल्म मोहब्बतें के गाने सोनी सोनी अंखियों वाली गाने में शाहरुख खान समेत फिल्म के कई हीरो-हीरोइन ने जमकर होली खेली।

Full View

Tags:    

Similar News