Ram Mandir : राम की भक्ति में डूबे बॉलीवुड के सितारे, इस अंदाज में माना रहें प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

Ram Mandir : देशभर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड के सितारों ने भी इस दिन को अपने अंदाज में मनाया है।

Update: 2024-01-22 08:09 GMT

Ram Mandir (Photos - Social Media)

Ram Mandir : आज देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास छाया हुआ दिखाई दे रहा है। हर व्यक्ति इसे अपने तरीके से मनाता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों के घर, मंदिर, प्रतिष्ठान सब जगह राम भक्त की धूम मची हुई है। हर कोई 500 सालों के इंतजार के बाद इस स्वर्णिम पल का साक्षी बनकर खुश नजर आ रहा है। देशभर में आम से लेकर खास सभी लोगों में इस पल की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड के तमाम सितारे भी राम भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं और अपने-अपने अंदाज से प्यार की प्रतिष्ठा का उत्सव मनाते दिखाई दे रहे हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस सितारे में किस तरह से इस खास दिन को सेलिब्रेट किया है।

उर्फी ने की पूजा

उर्फी जावेद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस है और किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसी रहती हैं। लेकिन इस बार उनका अलग अंदाज नजर आया है और वह इंडियन आउटफिट में अपने घर में पूजन अर्चन करती हुई नजर आई हैं।



रवीना टंडन

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत सी वीडियो शेयर की है दुश्मन का घर राम रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है और जगह-जगह भगवा झंडे लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।



अक्षय और टाइगर की वीडियो

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को आने वाले दिनों में बड़े मियां छोटे मियां में एक साथ काम करते हुए देखा जाने वाला है। इन दोनों का एक वीडियो सामने आए हैं जिसमें यह दोनों साथ में नजर आ रहे हैं और देश भर के राम भक्तों को जय सियाराम बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय कहते हैं कि कई 100 सालों की प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपने मंदिर में लौट रहे हैं। इस पर टाइगर कहते हैं इस स्वर्णिम पल का साक्षी बन पाना और इसे जी पाना सौभाग्य की बात है।



संजय दत्त

संजय दत्त ने राम मंदिर की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें पीछे से श्री कृष्ण की मधुर बांसुरी की ध्वनि बज रही है। इसके साथ कैप्शन उन्होंने लिखा है कि इतने सालों के संघर्ष के बाद आस्था और सनातन के जरिए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और आज का दिन सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।



हेमा मालिनी

हेमा मालिनी जिन्हें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से पहचाना जाता है और जो वर्तमान में लोकसभा सांसद भी हैं उन्होंने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की एक पोस्ट के जरिए सभी भक्तों को बधाई दी है।



मनीषा रानी

मनीषा रानी एक चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और उन्हें बिग बॉस ओटीटी में भी देखा गया था जहां उन्होंने अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया था। उन्हें भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर अपने घर को लाइट और फूलों से सजाते हुए देखा गया।



नील नितिन मुकेश

बॉलीवुड के चर्चित कलाकार नील नितिन मुकेश को रामलला की प्रतिमा की तस्वीर शेयर करते हुए देखा गया।



Tags:    

Similar News