गयी गर्लफ्रेंड गया करियर! विवेक ओबेरॉय का सबसे गंदा दिन

बॉलीवुड में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। यह फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। उस टाइम विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था उसी समय उन्होंने कुछ ऐसा किया कि जिसका उनके करियर पर सीधा असर पड़ा था।

Update: 2023-03-16 15:47 GMT

मुंबई: बॉलीवुड में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। यह फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। उस टाइम विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था उसी समय उन्होंने कुछ ऐसा किया कि जिसका उनके करियर पर सीधा असर पड़ा था। आज 3 सितंबर को उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ खास पहलू के बारे में।

आपको बात दें की ऐश्वर्या राय, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसी दौरान फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन कुछ समय में ही दोनों में लड़ाई होने लगी।

ये भी देखें:भूल से भी न करें: खाना बर्बाद करना डाल सकता है आपको मुस्किल में

ऐश्वर्या ने कर दिया था रिलेशनशिप खत्म

ऐश्वर्या ने इस रिलेशनशिप को खत्म करना ही सही समझा लेकिन ये इतनी आसानी से कहां खत्म हो सकता था। ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में बिजी होती थीं और दंबग खान वहां पहुंच कर हंगामा कर देते थे। सलमान के गुस्से से भी ऐश परेशान हो चुकी थीं।

ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ने ली एंट्री

दबंग खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ओबेेरॉय की एंट्री हुई। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें एक साथ 30 गिफ्ट भी दिए थे। लेकिन ऐश्वर्या ने ये सबके सामने नहीं बताया की वह विवेक के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन वह हर फंक्शन में उनके साथ जाती थीं जिससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

विवेक की बड़ी गलती और उनका करियर बिगड़ गया

उसी समय विवेक ने एक बड़ी गलती कर दी। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। इस कॉन्फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया। विवेक के इस कदम की वजह से ऐश्वर्या का साथ भी छूट गया।

ये भी देखें:टूटा धोनी का रिकॉर्ड: अब ये प्लेयर दुनिया का बेस्ट कप्तान

ऐश ने बाद में साफ कर दिया था कि इन सब से उनका कोई लेना देना नहीं हैं और विवेक से दूरी बना ली। ऐश के साथ-साथ विवेक के हाथों से कई फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। इंडस्ट्री में सलमान खान एक बड़े स्टार थे जबकि विवेक ने अपना करियर शुरू ही किया था। सलमान से पंगे की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। इस घटना के बाद विवेक का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि विवेक को अपनी गलती का एहसास जल्द ही हुआ वो कई बार सार्वजनिक रूप से सलमान से माफी मांग चुके हैं।

Tags:    

Similar News