विराट-अनुष्का की बिटिया की पहली तस्वीर आई सामने, आप भी देंखे यहां

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। पापा बने विराट कोहली के साथ-साथ उनके फैन्स भी उनके माता-पिता बनने पर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चूका है।

Update: 2021-01-11 16:28 GMT
विराट-अनुष्का बने पेरेंट्स, सामने आईं बेटी की पहली झलक

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। पापा बने विराट कोहली के साथ-साथ उनके फैन्स भी उनके माता-पिता बनने पर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चूका है। देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट छा गए हैं।

सोशल मीडिया पर बधाई का सैलाब

पिता बनते ही विराट ने इस बात की जानकारी अपने फैन्स को सोशल मीडिया के ज़रिये दी। अब विरुष्‍का की अपनी नन्‍हीं परी की एक झलक शेयर की है। कोहली परिवार में नन्‍हीं परी के आने से सभी बहुत ही खुश हैं। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की कई हस्तियां इस ख़ास मौके पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

 

 

विराट का त्वीट

बता दें, विराट ने अपने पिता बनने की जानकारी ट्विटर पर तवीत करते हुए दी थी। उन्होंने लिखा- हमें आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं और अनुष्का आज दोपहर एक बेटी के माता-पिता बन गए। हम आपके प्यार, शुभकामना और दुआ के शुक्रगुजार हैं। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत से बेहद खुश हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे।

इस कपल को फैन्स करते हैं पसंद

अनुष्का शर्म और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी। उस वक़्त दोनों ने बिना शादी का ऐलान किये इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। तभी इस टॉप कपल को सोशल मीडिया पर लोगों का ज्यादा प्यार मिल रहा है। शादी से पहले लोगों ने कई कोशिश की थी दोनों को अलग करने की लेकिन दोनों के बीच का प्यार उन्हें साथ ले आया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसमें कोई शक नहीं कि विराट अपनी वाइफ अनुष्का से बेहद प्यार करते हैं। इस जोड़ी को इनके फैंस बहुत पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें : विराट-अनुष्का के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी के आगमन से खुश हुए विराट

Tags:    

Similar News