Cocktail 2 Cast Fees: कॉकटेल 2 के लिए शाहिद कपूर समेत रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने कितनी ली फीस

Cocktail 2 Star Cast Fees: कॉकटेल 2 के लिए शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने कितना किया चार्ज जानिए तीनों की फीस

Update:2026-06-02 15:25 IST

Cocktail 2 Cast Fees (Image Credit-Social Media)

Cocktail 2 Cast Fees: कॉकटेल फिल्म जोकि 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेट्टी लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म के गाने आज भी पार्टियों की शान बने हुए हैं। यही नहीं अब जाकर Cocktail का सीक्वल बनने जा रहा है। Cocktail 2 में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म के टीजर और गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही आज Cocktail 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। चलिए जानते हैं Cocktail 2 के लिए शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने कितनी फीस ली है। 

कॉकटेल 2 मूवी स्टार कास्ट फीस (Cocktail 2 Movie Star Cast Fees)-

कॉकटेल 2 शाहिद कपूर फीस ( Cocktail 2 Movie Shahid Kapoor Fees)-

Cocktail 2 में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। इससे पहले कॉकटेल में सैफ अली खान को इस रोल में देखा गया है। कॉकटेल 2 के लिए शाहिद कपूर ने सबसे ज्यादा चार्ज किया है। यदि शाहिद कपूर की फीस की बात करें तो शाहिद कपूर ने Cocktail 2 के लिए 35 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। कॉकटेल 2 का बजट 80 करोड़ रूपए के करीब है। 

कॉकटेल 2 रश्मिका मंदाना फीस (Cocktail 2 Rashmika Mandanna Fees)-

कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। 

कॉकटेल 2 कृति सेनन फीस (Cocktail 2 Kriti Senon Fees)-

Cocktail 2 में कृति सेनन अहम भूमिका में हैं। तो वहीं कृति सेनन ने कॉकटेल 2 के लिए रश्मिका मंदाना के इतनी ही फीस ली है। यानि कृति सेनन ने भी 15 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। 

कॉकटेल 2 के ट्रेलर के बारे में (Cocktail 2 Trailer Review In Hindi)-

कॉकटेल 2 के ट्रेलर में इटली के खूबसूरत नजारें दिखाए गए हैं। जहाँ तीनों मुख्य किरदार एक साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच रोमांटिक संबंध नजर आते हैं। वहीं कृति सेनन शाहिद कपूर की करीबी दोस्त की भूमिका में हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरें एक नया मोड़ लेने लगती है। जिसके बाद से उनके बीच तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। कृति सेनन और रश्मिका मंदाना दोनों के बीच शाहिद कपूर से प्यार की होड़ मच जाती है। दोनों एक्ट्रेस इस पर चर्चा करती हुई नजर आती हैं कि दोनों में से शाहिद की दुल्हन कौन बनेगी। इन सबमें शाहिद कपूर पूरी तरह फंस जाते हैं। ट्रेलर काफी रोचक है। अब दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म सिनेमाघरों में 19 जून 2026 को रिलीज होगी। 


Full View


Tags:    

Similar News