फेमस एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम, नम हुई फैंस की आंखें

Bill Hayes Death: सिनेमा जगत में एक बार फिर मातम पसर गया है। हर तरफ गम का माहौल है। फिर इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा इस दुनिया को अलविदा कह गया है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-01-14 08:12 GMT

Bill Hayes Death: साल 2023 में हमने हमारी सिनेमा इंडस्ट्री के कई शानदार स्टार्स को हमेशा के लिए खो दिया और अब साल 2024 में भी ऐसी ही एक खबर फिर सामने आई है। दरअसल, जाने-माने हॉलीवुड एक्टर बिल हेस अब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। उनके निधन से अब सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया है। उनके फैंस केवल अमेरिका में ही नहीं बल्कि भारत में भी थे और उनके निधन के बाद उनके फैंस बड़ा झटका लगा है।

कैसे हुए बिल हेस की मौत?

‘डेज ऑफ आवर लाइव्स‘ से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर ने शुक्रवार को लॉस एंजिल्स में अपनी अंतिम सांस ली। 98 की उम्र बिल अपने परिवार और फैंस को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। पिछले साल जून में ही एक्टर ने ‘अमेरिकी डेटाइम सोप ओपेरा’ के सेट पर अपने को-स्टार्स के साथ अपना 98वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। मिली जानकारी के अनुसार, बिल ने शुक्रवार को अपने परिवार के बीच दम तोड़ दिया था। हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

इस किरदार से मिली पहचान

बिल हेस ने एक म्यूजिशियन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करना शुरू किया। जिसके बाद उन्हें ‘डेज ऑफ आवर लाइव्स’ में यादगार रोल निभाने का मौका मिला। उनके डौग विलियम्स के किरदार को दर्शकों का अटेंशन और प्यार दोनों मिला। आज भी लोग बिल हेस को उनके उसी किरादर के लिए याद करते हैं। इस शो में वो अपनी वाइफ सुसान सीफोर्थ हेस के साथ दिखाई दिए थे। उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध विजय पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है और अमेरिकी अभियान पदक भी वो अपने नाम कर चुके हैं।

इन शोज और फिल्मों में बिल हेस ने किया काम

बिल हेस के शोज और फिल्मों पर नजर डाले, तो उन्होंने ‘Cade’s County ‘, ‘The Interns’, ‘The Wednesday Play’, ‘The Cardinal’, ‘True Story’ और ‘Voice of Firestone’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। बता दें कि बिल के निधन की खबर से उनके फैंस टूट गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ काम कर चुके सभी कलाकार भी एक्टर के जाने से काफी दुखी हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News