De De Pyaar De 2 Review: फिल्म कॉमेडी और ड्रामा का एक बेहतरीन मिश्रण,दर्शकों को कितनी पसंद आई फिल्म

De De Pyaar De 2 Twitter Review: अजय देवगन की फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई जानते हैं।

Update:2025-11-14 07:36 IST

De de Pyaar De 2 Review (Image Credit- Social Media)

De De Pyaar De 2 Review: अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 2019 में आई फिल्म का सीक्वल है। इस बार फिल्म में तब्बू नहीं हैं। उनकी जगह आर माधवन और मिराज जाफरी को फिल्म में जोड़ा गया है। तो वही फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को कितनी पसंद आई है। चलिए जानते हैं।

दे दे प्यार दे 2 मूवी रिव्यू (De De Pyaar De 2 Movie Review)-

दे दे प्यार दे 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां से दे प्यार दे की कहानी खत्म हुई थी।आशीष और आयशा की लव स्टोरी एक नए मोड़ पर आ गई है। जिसे अब आशीष को आयशा के घरवालों को मनाना है।लेकिन आयशा के पिता इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। क्योंकि आयशा और आशीष के आयु में काफी अंतर है।तो वही आयशा के पिता जिसका किरदार आर माधवन निभा रहे हैं।वो उनकी जिंदगी में उनकी ही उम्र के एक लड़के को यहीं मेराज जाफरी को लेकर आते हैं। जिसकी वजह से आशीष और आयशा के बीच दूरी बढ़नी शुरू हो जाती है।आगे क्या होता है क्या आशीष और आयशा की शादी होगी, इसके बारे में जानने के लिए पूरी फिल्म अपने नज़दीकी सिनेमाघरो में जाकर देखनी होगी।

वैसे तो फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं।रमेश बाला ने फिल्म को देखने के बाद रिव्यू दिया है। उनके अनुसार

 एक और फिल्म कॉमेडी और ड्रामा का एक बेहतरीन मिश्रण है। #DeDePyaarDe2 बड़े पर्दे के लिए बनी एक 100% पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। अजय देवगन और आर. माधवन ने अपनी मज़ेदार जुगलबंदी से एक बार फिर धमाल मचा दिया।


एस इसके अलावा अन्य लोगो ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। और फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं. तो वही देखने लायक होगा कि अजय देवगन की ये फिल्म क्या उनको एक सुपरहिट फिल्म देगी। क्योंकि अभी तक जितनी भी रिलीज हुई है। इस साल सभी औसत साबित हुए हैं।

Tags:    

Similar News