300 करोड़ की रामायण, 21वीं सदी के राम और सीता होंगे ऐसे

रामायण फिल्म के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को भगवान राम के रूप में फाइनल किया है इसके साथ माता सीता के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फाइनल कर किया है।

Update: 2021-01-29 10:29 GMT
300 करोड़ की रामायण, 21वीं सदी के राम और सीता होंगे ऐसे photos (social media)

मुंबई : रामानंद सागर की बनाई हुई रामायण के किस्से सबने देखे और सुने भी होंगे। इस रामायण ने कोरोना काल में लोगों का काफी मनोरंजन किया। इस सीरियल ने सभी के दिलों में एक नई जगह बनाई है। वहीं बॉलीवुड की ताजा खबर के मुताबिक निर्माता मधु मेंटाना रामायण पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह कोई आम फिल्म नहीं बल्कि 300 करोड़ की फिल्म बनाकर पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं।

राम -सीता के लिए ऋतिक-दीपिका को फाइनल किया है

फिल्म रामायण को बनाने के लिए निर्माता मधु मेंटाना ने कास्ट को भी फाइनल कर लिया है। आपको बता दें कि इस रामायण फिल्म के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को भगवान राम के रूप में फाइनल किया है इसके साथ माता सीता के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फाइनल कर किया है। इस फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह रामायण फिल्म बाकि फिल्मों की तरह 3 घंटे की नहीं होगी। क्योंकि इस फिल्म के जरिए पूरी रामायण को तीन घंटे में विस्तार से दिखाना मेकर्स के लिए आसान नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म को दो पार्ट्स में भी दिखाया जा सकता है।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी करेंगे

रामायण फिल्म के निर्देशन के लिए दंगल फिल्म के फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी को चुना गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने के लिए काफी बेहतर चीजों की तलाश की जा रही है इसलिए इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ही कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को अभी फाइनल नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें : अब ऐसे दिखते हैं सैफ के बेटे इब्राहिम, तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

फिल्म की रिलीज डेट को अभी फाइनल नहीं किया

फिल्म रामायण के लिए मेकर्स ने दीपिका और ऋतिक का नाम फाइनल किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए रामायण का हर किस्सा दर्शकों के सामने रखना चाहते हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन ने जोधा अकबर में शानदार अकबर की भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं दीपिका पादुकोण ने बाजीराव मस्तानी में काफी अच्छा अभिनय किया था। इस रामायण के जरिए दीपिका और ऋतिक की जोड़ी दर्शको को देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें : सिनेमाघरों में ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ रिलीज, अब तक इन नेताओं पर बन चुकी है फिल्म

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News