Akshay Vs Ajay: टला बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश, धमाल 4 की बदली रिलीज डेट

Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार और अजय देवगन की आने वाले फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश होने वाला था, लेकिन अब धमाल 4 की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई, जिसकी वजह से बड़ा क्लैश टल गया।

Update:2026-05-16 19:09 IST

Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle

Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle: अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों ही अभिनेता अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं, जहां अजय देवगन अपनी फिल्म धमाल 4 की वजह से सुर्खियों में छाएं हुए हैं, वहीं अक्षय कुमार अपनी फिल्म "वेलकम टू द जंगल" की वजह से खबरों में हैं, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब अक्षय कुमार और अजय देवगन ने आपस मे बातचीत कर फिल्म की रिलीज डेट बदल दी, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा बड़ा क्लैश टल गया।

धमाल 4 वर्सेज वेलकम टू द जंगल

अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 पहले जून महीने से रिलीज होने जा रही थी, जी हां! मेकर्स इस फिल्म को 3 जुलाई को रिलीज करने वाले थे, वहीं अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है, लेकिन अब जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक, अजय देवगन की धमाल 4 को पोस्टपोन कर दिया गया है, ताकि वेलकम टू द जंगल को पूरा स्पेस मिल सके और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सके। अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल अब 26 जून को रिलीज होगी, वहीं अजय देवगन की धमाल 4 अब 16 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

Full View

वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसका टीजर हाल ही में किया गया, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी, वमीका गब्बी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी जैसे कलाकार हैं, फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

धमाल 4

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 में रितेश देशमुख, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर, रवि किशन और अरशद वारसी भी मुख्य किरदारों में हैं। इंद्र कुमार ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।

Tags:    

Similar News