Dragon Movie Teaser: जूनियर NTR की ड्रैगन का टीजर आएगा कब? नोट करें दिन व समय

Dragon Movie Teaser: जूनियर NTR अपनी प्रशांत नील के साथ आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, जिसका टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-16 22:18 IST

Dragon Movie Teaser

Dragon Movie Teaser: साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR अपनी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, जिसे बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग चल रही है और अब तक मेकर्स ने फिल्म का टाइटल भी रिवील नहीं किया है, लेकिन के अभी के लिए मेकर्स ने इसे 'NTR31' या 'Dragon' का नाम दिया है। जूनियर NTR की इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, दरअसल पता चल चुका है कि ड्रैगन मूवी की पहली झलक किस दिन जारी की जाएगी, आइए जानते हैं।

ड्रैगन मूवी का टीजर इस दिन होगा रिलीज

जूनियर NTR के फैंस को बहुत ही तगड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है, बस कुछ दिन और, फिर उनकी इस फिल्म का धमाकेदार टीजर फैंस के सामने होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रैगन मूवी की पहली झलक जूनियर NTR के जन्मदिन पर जारी की जाएगी, बता दें कि जूनियर NTR का बर्थडे 20 मई को होता है, यानी कि मेकर्स 20 मई को ड्रैगन मूवी की पहली झलक रिवील करेंगे। बताया तो यह भी जा रहा है कि मेकर्स आधी रात में ड्रैगन मूवी की झलक जारी करेंगे, मेकर्स 20 मई को जो टीजर जारी करने वाले हैं, इसे सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट भी मिल चुका है, सेंसर बोर्ड ने 16+ सर्टिफिकेट दिया है, वहीं ड्यूरेशन के बारे में बताएं तो टीजर 4 मिनट 35 सेकंड का होने वाला है।

Full View

ड्रैगन मूवी में नजर आ सकती हैं ये एक्ट्रेस

जूनियर NTR की फिल्म ड्रैगन से जुड़ी तमाम तरह की अपडेट सामने आ रही है, पिछले दिनों हीरोइन के नाम से भी पर्दा उठा दिया गया था, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया गया था कि ड्रैगन मूवी में अभिनेत्री आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है, जी हां! आलिया भट्ट के नाम की चर्चा तेज हो गई है, लेकिन मेकर्स द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

एक्शन से भरपूर होगी ड्रैगन

जूनियर NTR की फिल्म ड्रैगन को बहुत ही बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है, कहा जा रहा है कि फिल्म में बहुत ही धमाकेदार एक्शन होने वाला है। प्रशांत नील द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया जा रहा है, जो KGF और सलार जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं रिलीज़ डेट की बात करें तो 25 जून फिल्म की रिलीज डेट है। इसी के साथ ही यह भी अपडेट आई थी कि शाहिद कपूर इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा सकते हैं।

Tags:    

Similar News