Peddi Trailer: कितने मिनट का होगा Peddi का ट्रेलर? इस दिन होगा लॉन्च

Peddi Trailer Duration: राम चरण की Peddi का ट्रेलर कितने मिनट का होगा, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-16 21:34 IST

Ram Charan Peddi Trailer

Ram Charan Peddi Trailer: अभिनेता राम चरण की मच अवेटेड फिल्म पेड्डी मूवी 4 जून को रिलीज को रिलीज हो रही है, जिसके लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ट्रेलर को ग्रैंड लेवल पर लॉन्च करने वाले हैं, Peddi का ट्रेलर 18 मई को लॉन्च किया जाएगा, और अब ट्रेलर पर बड़ा अपडेट सामने आया है, दरअसल पता चल चुका है कि Peddi का ट्रेलर कितने मिनट का होगा, आइए जानते हैं।

कितने मिनट का है Peddi मूवी का ट्रेलर

सुपरस्टार राम चरण अपनी आने वाली फिल्म Peddi को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं। उनकी इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं, लेकिन हर बार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी जा रही थी, लेकिन अब आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, 4 जून को ये फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। वहीं 18 मई को मेकर्स फिल्म का ट्रेलर जारी करने वाले हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण की Peddi का ट्रेलर 3 मिनट 40 सेकंड का होने वाला है, सेंसर सर्टिफिकेट द्वारा इसे UA 13+ का सर्टिफिकेट मिला है। अब दर्शकों की नजरें 18 मई पर टिकी हुईं हैं, क्योंकि इसी दिन फिल्म का ट्रेलर आ रहा है।

Full View

Peddi मूवी का होगा पेड प्रीव्यू शो

खबरें हैं कि राम चरण और जान्हवी कपूर की Peddi का पेड प्रीव्यू शो रखा जाएगा, मेकर्स Peddi का पेड प्रिव्यू शो रखने की प्लानिंग कर रहें हैं, यदि ऐसा होता है तो इस फिल्म को दर्शक 3 जून की शाम से ही अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकेंगे। वैसे तो Peddi ऑफिशियल तौर पर 4 जून को रिलीज हो रही है, लेकिन पेड प्रीव्यू शो दर्शक 3 जून की शाम से एंजॉय कर सकते हैं।

Peddi मूवी कब होगी रिलीज

राम चरण की फिल्म Peddi एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। राम चरण और जान्हवी कपूर की ये एक साथ पहली फिल्म है, ऐसे में दर्शक उनकी केमिस्ट्री को पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी दिखाई देंगे। Peddi मूवी का निर्देशन बुचि बाबू सना ने किया है, जबकि इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज द्वारा किया गया है। Peddi 4 जून को बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।

Tags:    

Similar News