Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग कब होगी शुरू, जानें यहां
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी मिल गई है।
Dhurandhar 2 Advance Booking
Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 का क्रेज दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे ही दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। धुरंधर 2 का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है, जहां अब तक टेंशन थी कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक की भिड़ंत होगी, वहीं टॉक्सिक की रिलीज डेट बदल जाने से यकीनन धुरंधर 2 के मेकर्स खुश हुए होंगे। धुरंधर 2 मूवी की सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है, वहीं अब यह भी पता चल चुका है कि धुरंधर 2 मूवी की एडवांस बुकिंग कब से शुरू की जाएगी, आइए जानते हैं।
कब शुरू होगी धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 की लगातार चर्चाओं में बनीं हुईं हैं, फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है, कुछ दिन पहले ही धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग अमेरिका में शुरू हो गई थी, और धड़ल्ले से टिकटें भी बिक रहीं हैं, वहीं अब अपडेट मिल गई है कि भारत में एडवांस बुकिंग कब से शुरू होगी, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग भारत में 7 मार्च से शुरू कर दी जाएगी, जी हां! 7 मार्च से ही दर्शक इस फिल्म की एडवांस टिकट बुक कर सकेंगे।
बताते चलें कि जहां 7 मार्च से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है, वहीं 7 मार्च को ही धुरंधर 2 का ट्रेलर भी लॉन्च किया जाएगा। मेकर्स द्वारा अनाउंस कर दिया गया है कि ट्रेलर 7 मार्च यानी कि कल सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर जारी होगा। देखना होगा कि ट्रेलर दर्शकों का दिल जीतने वाला कामयाब हो पाएगा या नहीं।
19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
धुरंधर 2 की रिलीज में सिर्फ दो हफ्ते रह गए हैं, 19 मार्च को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। आदित्य धर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। धुरंधर 2 की कहानी हमजा अली यानी कि रणवीर सिंह के किरदार पर फोकस करेगी, इस फिल्म में पुराने कलाकारों के साथ ही कुछ नए कलाकार भी नजर आएंगे, सभी का किरदार धुरंधर से ज्यादा खतरनाक होने वाला है।