Aakhri Sawal Movie के ये तीन सवाल जिसकी वजह से हो रहा है, विवाद
Aakhri Sawal Movie Interesting Fact: संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बहस है, जिसमें इतिहास के उन सवालों को पूछा गया है, जिसकी वजह से विवाद हो चुके हैं
Sanjay Dutt Aakhri Sawal Movie Review (Image Credit- Social Media)
Aakhri Sawal Movie Review: संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल जिसका निर्देशन मोहन वारंग ने किया है। यह हिंदी और तेलुगु ड्रामा फिल्म है। जिसमें एक विद्रोही छात्र विक्की और प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी की कहानी को दर्शाया गया है। ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जिसके पीछे की वजह है फिल्म की कहानी, जो कि सिर्फ एक फिल्म ही नहीं बल्कि इस फिल्म में इतिहास के उन सवालों को दोहराया गया है। जिनका विवादों से पुराना नाता है। फिल्म को देखने के बाद क्रिटिक्स और अन्य लोगों ने फिल्म को अच्छा रिव्यू दिया है। चलिए जानते हैं संजय दत्त की फिल्म Aakhri Sawal की वजह से आखिर क्यों हो रही है बहस, जानिए
संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल क्यों देखनी चाहिए (Sanjay Dutt Movie Aakhri Sawal Interesting Facts)-
संजय दत्त धुरंधर 2 के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म Aakhri Sawal की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी। जिसके पीछे की वजह इस फिल्म की कहानी है। क्योंकि फिल्म में इतिहास के सबसे विवादित मुद्दों पर सीधी बहस की गई है। प्रोफेसर और छात्र के बीच किया गया तर्क और सवाल भी शामिल है। फिल्म में दर्शकों को कोर्टरूम और डिबेट जैसे इंटेंस सीन दर्शाए गए हैं। फिल्म में दमदार डायलॉग्स और रियल इवेंट्रस पर आधारित कहानी को दिखाया गया है। Aakhri Sawal फिल्म के ये तीन सवाल जिसने इस फिल्म को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बना दिया है।
- क्या महात्मा गाँधी की हत्या के पीछे RSS की भूमिका थी?
- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के पीछे कौन था ?
- इमरजेंसी के दौरान RSS की क्या भूमिका थी?
इन सवालों ने फिल्म को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बना दिया है। बता दे कि जनता के बीच लगातार इन सवालों को लेकर बहस होते हुए देखा गया है। अब यही सवाल बड़े पर्दे पर संजय दत्त जोकि प्रोफेसर की भूमिका में हैं और नमाशी चक्रवर्ती ने छात्र की भूमिका निभाई है। ये एक पॉलिटिकल ड्रामा पर आधारित फिल्म है। फिल्म को देखने के बाद दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता ने भी Aakhri Sawal की प्रशंसा की है। अब देखने लायक होगा कि दर्शक इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं।