Vasudha में करिश्मा लाने वाली है देव और वसु के जीवन में एक नया तूफान
Vasudha Upcoming Episode: करिश्मा के सामने आया चौहान परिवार का सच, तो वहीं करिश्मा लाने वाली है वसुधा और देव के जीवन में नया तूफान
Vasudha Upcoming Episode (Image Credit- Social Media)
Vasudha Today Episode: वसुधा टीवी सीरियल इस समय टीवी जगत का सबसे बड़ा शो बन गया है। लगातार दो हफ्तों से Vasudha ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह नबंर वन पर बनाई हुई है। बता दे कि पिछले हफ्ते Vasudha की टीआरपी 1.8 थी। तो वहीं इस हफ्ते वसुधा की टीआरपी और बढ़ गई है। वसुधा की टीआरपी 2.0 हो गई है। जिसके साथ ही Vasudha ने स्टार प्लस के सभी शो जिन्होंने लगातार टीआरपी लिस्ट में अपनी पकड़ बनाई हुई थी। उनको पीछे छोड़ दिया है। जिसमें स्टार प्लस का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2, अनुपमा और अन्य शो टीआरपी की लिस्ट में Vasudha से पीछे हैं। चलिए जानते हैं, वसुधा के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है।
करिश्मा लाने वाली है वसुधा और देव की जिंदगी में तूफान ( Karishma Laane Wali Hai Vasuda Aur Dev Ki Zendgi Mein Toofan)-
Vasudha टीवी सीरियल में आने वाले दिनों में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। जैसा कि हमने बताया था कि वसुधा के कल के एपिसोड में करिश्मा के सामने चौहान परिवार की पूरी सच्चाई आ गई है। एक अनजान व्यक्ति ने करिश्मा को फोन किया। और उनको बताया कि चौहान परिवार उनके खिलाफ साजिश कर रहा है। मित्तल कोई और नहीं बल्कि प्रभाकर ही है। वो करिश्मा को फोन पर उनकी सारी बातें सुनवा देता है। जिसके बाद करिश्मा पेपर पर साइन नहीं करती है। और वहाँ से चली जाती है। लेकिन वो चौहान को ये पता नहीं होने देती कि उसको ये सब पता है।
यहीं नहीं वो अनजान व्यक्ति चौहानों के पास जो करिश्मा के खिलाफ सबूत था। वो पेनड्राइव भी करिश्मा को ले जाकर दे देता है। जिसके बाद अब सबकुछ करिश्मा के हाथ में आ गया है। वो चौहानों से इसका बदला लेने के लिए जरूर कोई नई चाल चलेगी। तो वहीं चौहान को समर पर शक होता है क्योंकि वहीं देव का एनाराई दोस्त है। Vasudha के आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। कि अब करिश्मा देव और वसुधा के जीवन में कौन-सी नई मुसीबत लाने वाली है। तो वहीं वो अनजान व्यक्ति कौन है, जो चौहान परिवार के राज करिश्मा के सामने लेकर आया है।