Border 2 Update: बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ, होगा ये रोल

Border 2 Cast Update: बॉर्डर 2 को लेकर आई ताजा अपडेट, सनी देओल के साथ Border 2 में नजर आएंगे पंजाब के मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-01 07:22 GMT

Border 2 Cast Update ( Image-Social Media) 

Border 2 Update: इस साल की सबसे चर्चित फिल्म Border 2 को लेकर ताजा अपडेट आए हैं। गदर 2 में तहलका मचाने के बाद सनी देओल अपनी एक और फिल्म का रीमेक लेकर आ रहे हैं वो है Border का जोकि1997 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सबसे प्रसिद्ध देशभक्ति और युद्ध पर आधारित फिल्म मानी जाती है। आज भी इस फिल्म को दर्शक काफी चाव के साथ देखते हैं। इसके साथ ही इसके गाने काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। अब जाकर इसके सीक्वल पर काम किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए निर्माता काफी प्रभावशाली एक्टर्स की एक टुकड़ी तैयार कर रहे हैं। जैसे बॉर्डर में थे। चलिए जानते हैं Border 2 के कास्ट को लेकर क्या ताजा अपडेट सामने आए हैं। 

बॉर्डर 2 कास्ट अपडेट (Border 2 Cast Update)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Border 2 में सनी देओल के साथ पंजाब के मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) शामिल हुए हैं। Border 2 में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग कोई आश्चर्य की बात नहीं है। क्योंकि वो लगातार फिल्म निर्देशक अनुराग सिंह के साथ सहयोग में रहे हैं। इनके साथ वो पाँच फिल्में पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा Border 2 में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) की कास्टिंग की बातचीत चल रही हैं। अभी Border 2 के लिए अन्य कास्ट की तलाश की जा रही हैं। 

बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ का रोल (Border 2 Diljit Dosanjh Role)-

बॉर्डर के सीक्वल यानि Border 2 में दिलजीत दोसांझ नजर तो आएंगे। लेकिन Border 2 में उनका क्या किरदार होगा। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। इसके साथ ही Border 2 में सनी देओल के रियल लाइफ अधिकारी मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका निभाएंगे। 

बॉर्डर 2 रिलीज डेट (Border 2 Release Date)-

Border 2 के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। ये फिल्म नवंबर 2024 तक फ्लोर पर आ जाएगी। तो वहीं Border 2 के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। खबरों कि मानें तो 2026 गणतंत्रा दिवस के अवसर पर Border 2 रिलीज की जाएगी।  

Tags:    

Similar News