Dinesh Lal Yadav Nirahua ने चीनी के दाम बढ़ने पर दिया ऐसा बयान, भड़के लोग कहा- एक और पागल आ गया

Dinesh Lal Yadav Nirahua On Chini Ke Daam: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चीनी के बढ़ते दाम पर दिया ऐसा बयान लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Update:2026-08-24 11:39 IST

Dinesh Lal Yadav Nirahua On Sugar Price Hike (Image Credit-Social Media)

Dinesh Lal Yadav Nirahua Video: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस समय लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है, दिनेश लाल यादव निरहुआ इस समय भोजपुरी बवाल का हिस्सा हैं। जिसमें आम्रपाली दुबे और उनके रिश्ते पर कई सवाल उठ रहे हैं। इन सबके बीच अब जाकर आम्रपाली के अलावा पाखी हेगड़े का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पाखी हेगड़े ने कहा है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है। इन सबके बीच दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे मीडिया ने चीनी के दाम पर सवाल पूछा, जिसपर निरहुआ ने दिया ऐसा जवाब की लोगों ने किया उनको ट्रोल 

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चीनी के बढ़ते दाम पर दिया ऐसा बयान हो गए ट्रोल (Dinesh Lal Yadav Nirahua On Sugar Price Hike Netizens Trolled Video)-

 भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ना केवल एक सुपरस्टार ही हैं, अपितु वो बीजेपी के नेता भी हैं। जिसकी वजह से मीडिया द्वारा अक्सर उनसे ऐसे सवाल भी पूछे जाते हैं, जोकि देशभर में चर्चा का विषय बने होते हैं। इस समय देशभर में चीनी के दाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। क्योंकि चीनी के दाम एकदम से काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। जिसके बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ से सवाल पूछा गया कि चीनी के दाम बढ़ने पर उनका क्या कहना है। 

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा- कि ये कोई नया नहीं है, पहले से होता आ रहा है, मैंने फिल्मों में गाना सुना है कि सैया तो खूब  ही कमात हैं, महंगाई डायन खाय जात है, ये पहले से होता आ रहा है, चीजों के दाम बढ़ते हैं, मंहगाई बढ़ती जाती है, मंहगाई से ज्यादा जरूरी है, जनसंख्या, उसपर कोई बात ही नहीं कर रहा है, संसाधन उतना ही है लेकिन जनसंख्या बढ़ती जा रही है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ के इस बयान पर नेटिजन्स ने ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा- 'लो एक पागल और आ गया', एक अन्य यूजर ने लिखा- ,"कैसे समझाये पागलो को, मुझे पागलो की हरकत भी नहीं आता है", इसके अलावा हर एक यूजर ने निरहुआ को जमकर ट्रोल किया है। 

Tags:    

Similar News