Yaariyan निभाने आ रहे हैं Divya Khosla Kumar और Pearl Puri , जानें कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर

Yaariyan 2 teaser: पिछले काफी समय से फिल्म 'यारियां' के सीक्वल को लेकर चर्चा थी और अब फिल्म के दूसरे पार्ट का टीजर भी बहुत जल्द रिलीज होने वाला है। आइए आपको दिखाते हैं।

Update: 2023-08-09 07:42 GMT
Bollywood News (Image Credit: Instagram)

Yaariyan 2 teaser: साल 2014 में फिल्म 'यारियां' रिलीज हुई थी, जिसने युवाओं के दिलों में एक खास जगह बनाई थी और अब बहुत जल्द इस फिल्म का सीक्वल भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। कुछ समय पहले फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था और अब फिल्म का पोस्टर रिलीज कर फिल्म की स्टारकास्ट को रिवील किया गया है। इसी के साथ फिल्म के टीजर को लेकर भी जानकारी दी गई है। आइए आपको दिखाते हैं।

'यारियां' निभाते नजर आएंगे दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पूरी

हाल ही में, टीवी एक्टर पर्ल वी पूरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्म के सीक्वल का पोस्टर रिलीज किया है। तस्वीर में एक तरफ जहां पर्ल वी पूरी नजर आ रहे हैं, तो उनके साथ दिव्या खोसला कुमार शादी के जोड़े में दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ''खून से चचेरे भाई, पसंद से दोस्त। दोस्ती और भावनाओं की एक रोलरकोस्टर सवारी #यारियां2 के टीज़र के लिए तैयार हो जाइए, कल रिलीज़ होगा। 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।''

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी यारियां 2?

बता दें कि कल यानी 10 अगस्त 2023 को फिल्म 'यारियां 2' का सीक्वल रिलीज होगा। वहीं, फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पूरी के अलावा यश दासगुप्ता, वरीन हुसैन और प्रिया वारियर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से कई स्टार्स बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। जहां पर्ल वी पूरी की ये डेब्यू फिल्म है, तो वहीं प्रिया वारियर भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

'नागिन' से पर्ल वी पूरी को मिला था फेम

बता दें कि टीवी एक्टर पर्ल वी पूरी को एकता कपूर के फेमस शो 'नागिन 3' से घर-घर में पहचान मिली थी। इसमें वह सुरभि चंदना संग नजर आए थे। शो में पर्ल ने माहिर का किरदार निभाया था, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस शो के बाद पर्ल का करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया था। शो से निकलते ही पर्ल वी पूरी कई म्यूजिक एल्बम में नजर आए थे और अब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News