सलमान की हिरोइनिया बनीं मिस्ट्री गर्ल, मां कसम मजा आने वाला है

मिशन मंगल की जबरदस्त सफलता के बाद सोनाक्षी सिन्हा तैयार हैं अपने नई मूवी के लिए। सोनाक्षी का लाल कप्तान मूवी से मिस्टिरियस लुक सामने आया है।

Update: 2023-06-14 13:22 GMT

मुंबई: मिशन मंगल की जबरदस्त सफलता के बाद सोनाक्षी सिन्हा तैयार हैं अपने नई मूवी के लिए। सोनाक्षी का लाल कप्तान मूवी से मिस्टिरियस लुक सामने आया है। सैफ अली खान स्टारर इस मूवी से सोनाक्षी का ये लुक काफी वायरल हो रहा है। इस फिल्म में सोनाक्षी अपना स्पेशल अपीयरेंस देंगी।

स्पेशल अपीयरेंस करेंगी सोनाक्षी-

इस फिल्म को नवदीप सिंह निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के लिए सोनाक्षी का लुक भी काफी स्पेशल तरह से पेश किया गया है। इन तस्वीर में सोनाक्षी अरब की रानियों की तरह अपने चेहरे को ढके हुए रेड आउफिट में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Housefull 4 का ट्रेलर रिलीज, इस अलग अंदाज में दिखे एक्टर्स

इस तस्वीर को मूवी एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते हुए उनहोंने लिखा है कि, गेस करो... सोनाक्षी सिन्हा सैफ अली खान स्टारर लाल कप्तान में स्पेशल अपीयरेंस कर रही हैं। इस फिल्म को नवदीपर सिंह ने डायरेक्ट किया है। ये मूवी 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।



कैमियो रोल में होंगी सोनाक्षी-

पिछले दिनों फिल्म के डायरेक्टर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि, सोनाक्षी फिल्म में कैमियो रोल में दिखेंगी। उन्होंने कहा कि, यह स्पेशल अपीयरेंस है और बहुत अहम है। मैं इस रोल के लिए ऐसे एक्टर को चाहता था जो इसमें अपनी छाप छोड़ जाए और जिसमें स्टारक्वालिटी हो। सोनाक्षी इस रोल के लिए बिल्कुल फिट थीं। मैं उनके हिस्से को एक रहस्य को ही छोडूंगा। बस यही कहूंगा कि फिल्म में वो सबसे ग्लैमरस हिस्सा हैं।

KBC को लेकर हुईं ट्रोल-

बता दें कि हाल ही में KBC को लेकर सोनाक्षी चर्चा में बनी हुई थीं। दरअसल, उनसे शो में एक आसान सा सवाल पूछा गया था कि, रामायण के अनुसार हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। इस सवाल का जवाब न पता होने के चलते उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल होना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Satyameva Jayate 2 में जॉन अब्राहम जल्द नजर आएंगे इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ

फिल्मों की बात करें तो सोनाक्षी पिछली बार मिशन मंगल में देखी गई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इसमें सोनाक्षी के अलावा अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नु, लीड रोल में थे।

18 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म-



फिल्म लाल कप्तान में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ ने नागा साधू का भेष अपनाया है। इस भेष में उनका लुक पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Tags:    

Similar News