Shehnaz Gill: शहनाज गिल का किया हरियाणवी रैप, एमसी स्क्वायर के साथ आईं नजर

Shehnaz Gill Ghani Syaani Song: शहनाज गिल और रैपर एमसी स्क्वायर ने इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं उन्होंने हाल ही में गनी सयानी नाम के एक हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में साथ आने की अनाउंसमेंट की है।

Update: 2022-12-05 12:54 GMT

Shehnaz Gill Ghani Syaani Song Out (Image Credit-Social Media)

Shehnaz Gill Ghani Syaani Video Song: शहनाज गिल और रैपर एमसी स्क्वायर ने इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं उन्होंने हाल ही में 'घनी सयानी' नाम के एक हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में साथ आने की अनाउंसमेंट की है। आपको बता दें कि शहनाज़ इस म्यूजिक वीडियो में एक हरियाणवी रैप गाएंगी, जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं और वो बेसब्री से इस गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आज, शहनाज़ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गनी सयानी की एक झलक शेयर की और कैप्शन दिया, "फ़ॉरगेट योर मंडे ब्लूज़ विद घनी सयानी, आउट नाउ विद @mcsquare7000 ऑन @playdmfofficial YouTube चैनल.." जैसे ही ये झलक इंस्टाग्राम पर आई, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई एक्ट्रेस और एमसी स्क्वायर के लिए लोगों ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।

घनी सयानी सांग

आपको बता दें घनी सयानी का सांग आज, 5 दिसंबर को प्ले डीएम पर सुबह 11 बजे रिलीज़ हो गया है। कुछ ही घंटों में इस गाने को यूट्यूब पर 52 हजार लाइक्स और 211 हजार व्यूज मिल चुके हैं। शहनाज़ और एमसी स्क्वायर पर केंद्रित इस गाने में एक आदमी (एमसी स्क्वायर) की कहानी दिखाई गई है, जो रेगिस्तान में खो जाता है और उसकी पानी नहीं मिलता है। पानी की तलाश में, वो रेगिस्तान में एक झील पाता है और ये जानते हुए भी कि पानी घातक है, वो उसे पी लेता है। इस तरह गाने की शुरुआत शहनाज़ के साथ होती है और वो उसे जहरीला पानी पीने के लिए फुसलाती है। म्यूजिक वीडियो में एमसी स्क्वायर पर गनी सयानी की आवाज सुनाई दे रही है, जो सूदिंग है, वहीँ शहनाज का मस्त हरियाणवी रैप गाने को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है। इसके अलावा, शहनाज़ का अनोखा अंदाज़ गाने का मुख्य आकर्षण बन गया है और फैंस इस दिवा को इस हॉट अवतार में देखकर काफी खुश हैं।

ये सांग अगम मान और अज़ीम मान द्वारा निर्देशित है, गीत एमसी स्क्वायर द्वारा लिखे गए हैं। संगीत रजत नागपाल ने दिया है। राजस्थान में शूट किया गया ये गाना आज 5 दिसंबर को प्ले डीएम यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज़ सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Tags:    

Similar News