Bhojpuri गाने पर Priyanka Chopra ने लगाया जोरदार ठुमका, वायरल हुआ वीडियो

Priyank Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भोजपुरी के एक गाने पर जबरदस्त ठुमका लगाते दिखाई दे रहीं हैं|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-08-31 13:46 GMT

Priyank Chopra Viral Video (Photo- Social Media)

Priyank Chopra Viral Video: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं, अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा इंडिया आईं हुईं थीं। प्रियंका चोपड़ा इंडिया अपने भाई की सगाई अटेंड करने आईं हुईं थीं और साथ ही उन्होंने अपना कुछ प्रोफेशनल काम भी किया। प्रियंका चोपड़ा जब भी इंडिया आती हैं, उनके सोशल मीडिया पर वीडियोज खूब धड़ल्ले से वायरल होते हैं, लेकिन इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भोजपुरी के एक गाने पर जबरदस्त ठुमका लगाते दिखाई दे रहीं हैं, आइए आपको भी प्रियंका चोपड़ा का वायरल हो रहा वीडियो दिखाते हैं।

लॉलीपॉप गाने पर प्रियंका चोपड़ा का ठुमका (Priyanka Chopra Dance On Bhojpuri Song)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो देख फैंस हैरान रह गए हैं, जी हां! बात ही कुछ ऐसी है, दरअसल उस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने "लॉलीपॉप" पर धमाकेदार डांस कर रहीं हैं, प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और भी कुछ लोग नजर आ रहें हैं, प्रियंका चोपड़ा सिर्फ लॉलीपॉप गाने पर डांस ही नहीं कर रहीं, बल्कि लॉलीपॉप गाना भी गा रहीं हैं, इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देखते बन रहा है।


प्रियंका चोपड़ा का वीडियो देख फैंस ने यूं किया रिएक्ट (Priyanka Chopra Video Viral)

प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जमकर कमेंट कर रहें हैं और साथ ही धड़ल्ले से साझा भी कर रहें हैं। आइए हम आपको कुछ कमेंट दिखाते हैं। एक फैन ने लिखा, "ओहो भोजपुरी गाने पर मस्त डांस कर रही प्रियंका।" दूसरे ने लिखा, "प्रियंका चोपड़ा सब में परफेक्ट है।" तीसरे ने लिखा, "आए क्या बात है।" इसी तरह और भी फैंस प्रियंका चोपड़ा के डांस वीडियो पर प्यार जाता रहें हैं।

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट (Priyanka Chopra Upcoming Films)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पास कई हॉलीवुड फिल्म है, अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म "द ब्लफ" की शूटिंग पूरी की थी, सेट से प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें भी साझा की थीं, इस फिल्म में प्रियंका खूब एक्शन करते दिखाई देंगी, इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा के पास कई फिल्में हैं।

Tags:    

Similar News