B'DAY:अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर जानिए क्या विराट कोहली आज रहेंगे उनके साथ

अनुष्का भी मुंबई आकर अपने काम में जुटने वाली हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने तक इस दिन के बाद दोनों को कोई दूसरा दिन साथ बिताने को नहीं मिल रहा तो अनुष्का ने इसी दिन को खासमखास बना दिया है।

Update: 2019-05-01 00:52 GMT

जयपुर: 1मई को अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है। अनुष्का ने अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से और एकांत में मनाने का फैसला किया है ।31 साल की हो रहीं अनुष्का वैसे तो हर साल अपने जन्मदिन यानी 1 मई के दिन के लिए खासी तैयारियां करती हैं और तैयारियां इस साल भी उन्होंने की हैं, लेकिन ये तैयारियां हैं लोगों की नज़रों से दूर रहने की। इस साल अनुष्का अपने जन्मदिन पर पूरे दिन लोगों की नजरों से दूर रहेंगी और पूरे 24 घंटे बिताएंगी सिर्फ और सिर्फ अपने पति विराट कोहली के साथ।

आईपीएल के शेड्यूल बनने के दौरान ही ये तय हो गया था कि विराट कोहली की टीम का कोई मैच 1 मई के दौरान नहीं रखा जाएगा। विराट आईपीएल से इस दिन पूरी तरह छुट्टी पर रहेंगे और अनुष्का शर्मा के साथ वक्त बिताएंगे। बेंगलुरू में अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद एक सूत्र ने बताया, ‘विराट और अनुष्का के चारों तरफ हमेशा लोगों की भीड लगी रहती है तो दोनों ने इस बार अनुष्का का बर्थडे थोड़ा अलग हटकर मनाने का फैसला किया। उनके लिए एक खास डिनर का इंतजाम किया जा रहा है और इसे बनाने वालों को भी इस डिनर के लिए खास हिदायतें दी गई हैं। सारे मसाले हाथ से पीसे जाने हैं और डिशेज भी ऐसी बननी हैं जिनमें किसी तरह की कोई मशीन इस्तेमाल न हो।

 

स्टूडेंट ऑफ द इयर’ टाइगर श्राफ का आलिया भट्ट संग ‘हुकअप’

इस डिनर के दौरान सिर्फ विराट और अनुष्का ही मौजूद रहेंगे, दोनों तरफ से किसी तीसरे को इसका निमंत्रण नहीं भेजा गया है।’ आईपीएल खत्म होने के साथ ही विराट को क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए खास प्रैक्टिस सेशन में जुटना है और अनुष्का भी मुंबई आकर अपने काम में जुटने वाली हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने तक इस दिन के बाद दोनों को कोई दूसरा दिन साथ बिताने को नहीं मिल रहा तो अनुष्का ने इसी दिन को खासमखास बना दिया है।

Tags:    

Similar News