Bigg Boss और Khatron Ke Khiladi 15 अब नहीं आएगा टीवी पर मेकर्स को लगा तगड़ा झटका

Bigg Boss And Khatron Ke Khiladi 15 Not Happen: बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी इस साल टीवी पर नहीं आएगा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह;

Update:2025-04-12 09:24 IST

Khatron Ke Khiladi 15 And Bigg Boss OTT 4 Not Happen (Image Credit-Social Media)

Khatron Ke Khiladi 15 And Bigg Boss OTT 4 : भारतीय टीवी जगत का सबसे पॉपुलर रियलटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जिसका दर्शकों को हर साल इंतजार रहता है। लेकिन इस साल इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो इस बार Khatron Ke Khiladi 15 और Bigg Boss OTT 4 कलर्स टीवी पर नहीं प्रसारित किया जाएगा। 

खतरों के खिलाड़ी 15 और बिग बॉस ओटीटी 4 नहीं आएगा इस साल (Khatron Ke Khiladi 15 And Bigg Boss OTT 4 Not Happend)-

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 और बिग बॉस ओटीटी 4 का इंतजार कर रहे फैंस निराश हो सकते हैं। बता दे कि बनिजय एशिया उर्फ एंडेमोल इंडिया के पास भारत में बिग बॉस का समर्थन करने के अधिकार हैं। इस मामले में, उनका बाहर निकलना कलर्स टीवी के मेकर्स को तगड़ा झटका लग सकता है। अगर प्रोडक्शन हाउस इसे बंद कर देता है तो शो दूसरे चैनल को चला जाएगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार चैनल के वरिष्ठ प्रबंधक को प्रोडक्शन हाउस से ईमेल आया है। 

यदि ऐसा होता है तो Khatron Ke Khiladi 15 इस साल कलर्स टीवी पर प्रसारित नहीं होगा। ऐसा भी हो सकता है कि शो टीवी पर कभी भी प्रसारित ना हो। तो वहीं Bigg Boss भी कलर्स टीवी पर प्रसारित नहीं होगा। यदि बनिजय बाहर हो जाता है तो बता दे कि बिग बॉस का पहला सीजन सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था। जिसे अरशद वारसी ने होस्ट किया था। लेकिन अचानक से बनिजय एशिया के बाहर आ जाने की वजह से शो बंद हो गया। और उसके बाद कलर्स टीवी पर आने लगा। अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर से कलर्स टीवी से सोनी टीवी पर लौट सकता है बिग बॉस लेकिन अभी तक ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है। इसलिए टिप्पणी करना गलत होगा। 

Tags:    

Similar News